T 20 और वनडे के बाद टेस्ट में भी बाबर आजम की दूसरी पारी, कप्तानी पर नजर

Update: 2026-07-05 15:22 GMT

Sports स्पोर्ट्स : पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को दोबारा पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी सौंप दी गई है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब टीम का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा था और मौजूदा कप्तान शान मसूद के नेतृत्व में पाकिस्तान को कई हार का सामना करना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हालिया खराब नतीजों को देखते हुए यह कड़ा कदम उठाया है। टेस्ट टीम की लगातार हार के बाद चयनकर्ताओं और बोर्ड पर नेतृत्व परिवर्तन का दबाव बढ़ रहा था। इसी के चलते शान मसूद को कप्तानी से हटाकर एक बार फिर अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को टीम की कमान सौंपी गई है।

बाबर आजम का कप्तानी रिकॉर्ड पहले भी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने पहली बार नवंबर 2019 में पाकिस्तान टी20 टीम की कप्तानी संभाली थी, जब उन्होंने सरफराज अहमद की जगह ली थी। इसके बाद 2020 में उन्हें वनडे टीम का कप्तान बनाया गया और नवंबर 2020 में टेस्ट टीम की कमान भी उन्हें सौंप दी गई थी।

करीब चार साल तक तीनों फॉर्मेट में नेतृत्व करने के बाद 2023 वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन पर दबाव बढ़ा और उन्होंने सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ दी थी। उस समय उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी लेकर सवाल उठे थे।

अब एक बार फिर बाबर आजम पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी आई है। हालांकि उनका हालिया फॉर्म उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, लेकिन बोर्ड को भरोसा है कि उनके अनुभव से पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट को स्थिरता मिल सकती है। अब देखना होगा कि बाबर अपनी दूसरी पारी में कप्तान के रूप में टीम को किस दिशा में ले जाते हैं।

Tags:    

Similar News