कुश्ती के दंगल में मंगल, रवि दहिया के बाद दीपक पूनिया भी सेमीफाइनल में

Update: 2021-08-04 04:23 GMT

दीपक पूनिया (86 किलोग्राम वर्ग) क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत गए हैं. उन्होंने चीन के जुशेन लिन को 6-3 से पराजित कर दिया है. दीपक टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले भारत के दूसरे रेसलर हैं. इससे पहले रवि कुमार ने 57 किग्रा वर्ग में सेमीफाइनल में जगह बनाई है.



टोक्यो ओलंपिक के 13वें दिन (4 अगस्त) महिला हॉकी टीम फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. टीम पहले ही इतिहास रच चुकी है और अब उसका लक्ष्य टोक्यो ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को हराकर अपनी उपलब्धियों को शिखर पर पहुंचाना होगा.
महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) टोक्यो ओलंपिक में पहले ही पदक सुरक्षित कर चुकी हैं, लेकिन बुधवार को वह तुर्की की मौजूदा विश्व चैम्पियन बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय मुक्केबाज बनने की कोशिश करेंगी. भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है. नीरज ने क्वालिफिकेशन राउंड में 86.65 मीटर दूर भाला फेंका. इस प्रदर्शन के बाद उनसे मेडल की उम्मीद बढ़ गई है.


Tags:    

Similar News