जनता से रिश्ता वेबडेस्क |     सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियटस ने क्रिस गेल और एविन लुईस की तूफानी पारियों की बदौलत कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2021 के फाइनल में जगह बनाई। पैट्रियटस ने गयाना अमेजनन वॉरियर्स को सेमीफाइनल में 7 विकेट से हराया। मैच के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। अमेजनन वॉरियर्स के केविन सिंक्लेयर ने विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का विकेट लेने के बाद अनूठे अंदाज में इसका जश्न मनाया।

गेल को आउट करने के बाद केविन सिंक्लेयर ने किसी जिमनास्ट की तरह समरसॉल्ट लगाए। उनके इस अंदाज को देखकर हर कोई हैरान हो गया। सिंक्लेयर ने गेल का विकेट लेने के बाद दो समरसॉल्ट मारा। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। केविन सिंक्लेयर को इससे पहले भी विकेट लेने के बाद इस तरह जश्न मनाते हुए देखा गया है। गेल ने 27 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी खेली। क्रिस गेल और एविन लुईस के बीच पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी हुई। एविन लुईस ने 39 गेंद में नाबाद 77 रन की पारी खेली।







Tags: