BIG BREAKING: फिर विवादों में आए पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली, FIR दर्ज

पत्नी ने उनपर नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है.

Update: 2023-02-05 04:48 GMT
BIG BREAKING: फिर विवादों में आए पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली, FIR दर्ज
न्यूज़ क्रेडिट:आजतक
  • whatsapp icon
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. विनोद कांबली की पत्नी ने उनपर नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है. विनोद कांबली की वाइफ ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर दी है.
पत्नी का आरोप है कि विनोद कांबली ने नशे में उनपर कुकिंग पैन का हैंडल फेंक दिया, जिसकी वजह से उनके सिर में चोट लगी. जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई जब कांबली कथित तौर पर शराब के नशे में उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पहुंचे और अपनी पत्नी को गालियां दीं.
इसके बाद वह दौड़कर किचन में गए और कुकिंग पैन का हैंडल लेकर उनकी पत्नी पर फेंक दिया. बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के आने से पहले विनोद कांबली की पत्नी ने अपना भाभा अस्पताल में इलाज कराया.
Tags:    

Similar News