जनता से रिश्ता  वेबडेस्क |   साल 2011 आईपीएल सत्र से इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम सीजन में एक बार मैच के दौरान गो ग्रीन इनिशिएटिव के तहत हरी जर्सी जरूर पहनती है। इसका मकसद स्वच्छ और स्वस्थ रखने में जागरुकता फैलाना है। वहीं 2021 आईपीएल सत्र में विराट की टीम आरसीबी कोविड-19 फ्रंटलाइऩ योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए एक विशेष नीले रंग की जर्सी पहनकर मैच खेलेगी। कोहली की टीम यह नीली जर्सी आज कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में पहनकर उतरेगी। दोनों टीमों के बीच य मुकाबला अबू धाबी में खेला जाएगा।





Tags: