सौरमंडल के इन ग्रहों में है भयानक ज्वालामुखी, हैरान कर देंगे रहस्य

अतंरिक्ष और धरती से जुड़े रहस्यों को वैज्ञानिक जानने की कोशिश कर रहे हैं

Update: 2021-12-09 09:16 GMT
अतंरिक्ष और धरती से जुड़े रहस्यों को वैज्ञानिक जानने की कोशिश कर रहे हैं। इन रहस्यों के बारे में जानकर वैज्ञानिक हैरान हैं। हमारी पृथ्वी को लेकर भी कई रहस्य हैं। पृथ्वी की मजबूती को लेकर कहा जाता है कि आखिर यह इतनी मजबूत कैसे है? इस सवाल पर वैज्ञानिकों का कहना है कि ज्वालामुखी से निकलने वाला गर्म लावा की वजह से धरती इतनी मजबूत है, क्योंकि लावा निकलने के बाद जम गया जिसके कारण एक मजबूत सतह का निर्माण हुआ। वर्तमान समय में धरती पर कई हजार ज्वालामुखी स्थित हैं। इनमें से कई सक्रिय हैं, कुछ निष्क्रिय हैं।
धरती पर ज्वालामुखी फटने की वजह से कभी-कभी इंसानों का भारी नुकसान उठाना पड़ता है। पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रहों और उपग्रहों पर भी ज्वालामुखी मौजूद हैं। यह सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। वैज्ञानिकों ने ग्रहों और उपग्रहों पर मौजूद ज्वालामुखी को लेकर कई खुलासे किए हैं।
पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा पर भी ज्वालामुखी थे। वैज्ञानिक बताते हैं कि चंद्रमा पर मौजूद ज्वालामुखी सक्रिय थे, हालांकि अब ये निष्क्रिय हो चुके हैं। इस उपग्रह पर मौजूद ज्वालामुखी के लावा से एक विशाल मैदानी इलाके का निर्माण हुआ था। इसके बारे में जानकर वैज्ञानिक हैरान थे।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, शुक्र ग्रह पर भी कई ज्वालामुखी मौजूद हैं। यहां पर कई ज्वालामुखी अभी भी सक्रिय हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी वजह से ही शुक्र ग्रह अत्यधिक गर्म है।
इस ग्रह के बारे में वैज्ञानिकों ने जो खुलासा किया है उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। वैज्ञानिकों ने बताया है कि इस ग्रह पर सौर मंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी है। उन्होंने कहा कि इसका नाम ओलंपस मोन्स है जो करीब 25 किमी ऊंचा है। लेकिन यह लाखों सालों से निष्क्रिय है। वैज्ञानिक अतंरिक्ष को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे करते रहते हैं।
Tags:    

Similar News