इस हफ्ते आसमान में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा, शनि-बृहस्पति-बुध त्रिकोण बनाते आएंगे नजर

साल 2020 खगोलीय घटनाओं से भरा रहा लेकिन शायद सबसे चर्चित बृहस्पति और शनि का Great Conjunction था।

Update: 2021-01-07 08:21 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वॉशिंगटन: साल 2020 खगोलीय घटनाओं से भरा रहा लेकिन शायद सबसे चर्चित बृहस्पति और शनि का Great Conjunction था। 21 दिसबंर को धरती से देखे जाने पर दोनों विशाल ग्रह एक-दूसरे में मिले हुए नजर आ रहे थे। अब दोनों भले ही दूर होने लगे हैं लेकिन अब मंगल इनके साथ आ गया है। इस वीकेंड 9 और 10 जनवरी को ये तिकड़ी आसमान में कुछ यूं जमेगी कि सूर्यास्त के बाद नजारा बेहद खूबसूरत हो उठेगा।


यह नजारा पहले 8 जनवरी और फिर 11 जनवरी को भी दिखेगा लेकिन वीकेंड पर ज्यादा साफ होगा। वहीं, बुध को सूरज का एक चक्कर काटने में सिर्फ 88 दिन लगते हैं। इसलिए फरवरी में भी यही नजारा फिर से देखने को मिलेगा। पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में इसे देखा जा सकेगा। 9 और 10 जनवरी को तीनों ग्रह एक सटीक त्रिकोण बनाएंगे और सूर्यास्त के कुछ देर बाद इन्हें साफ-साफ देखा जा सकेगा। 11 जनवरी को सटीक त्रिकोण नहीं होगा लेकिन देखने वाला नजारा कायम रहेगा।


शनि-बृहस्पति का मिलन
इससे पहले 21 दिसंबर को शनि और बृहस्पति ने धरतीवासियों को साल का सबसे खूबसूरत खगोलीय तोहफा दिया था। 400 साल बाद ये दोनों ग्रह इतने ज्यादा करीब आए थे कि धरती से देखे जाने पर ये एक ही लग रहे थे। खास बात यह है कि 800 सौ साल बाद यह मौका रात के वक्त आया जिस कारण इसे देखा जा सका, वरना सूरज की रोशनी में दोनों छिप जाते हैं। Great Conjunction हर 20 साल बाद होता है लेकिन इस साल ये दोनों सिर्फ 0.1 डिग्री दूरी तक आए जिससे यह एक दुर्लभ घटना हो गई।


खगोलीय घटनाओं का साल 2020
साल 2020 में ही शताब्‍दी का धूमकेतु NEOWISE नजर आया। 23 जुलाई को अंतरिक्ष में एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिली। इस दौरान दुनिया के कई हिस्सों में बिना दूरबीन की मदद से धूमकेतु का शानदार नजारा देखने को मिला। यह धूमकेतु अब 6,800 साल तक वापस नजर नहीं आएगा। करीब तीन मील चौड़ा Comet NEOWISE या C/2020 F3 को सबसे पहले मार्च में इन्फ्रारेड NEOWISE स्पेसक्राफ्ट ने खोजा था।


Tags:    

Similar News

-->