China: चांद के रहस्‍यमयी सुदूर इलाके 2KG सैंपल के साथ धरती पर करेगा वापसी चंद्रमा पर फिर रखे अपने कदम

Update: 2024-06-04 04:18 GMT

China:  दुनिया के बड़े देश चांद पर अपने मिशन भेजने में जुटे हैं। पिछले साल भारत का चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था। अब चीन चांद के रहस्यमयी सुदूर इलाके में उतरा है, जो एक बड़ी कामयाबी है। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी स्पेस डॉट कॉम ने बताया है कि चांग'ई 6 मिशन रविवार 2 जून को चांद के विशाल दक्षिणी ध्रुव- ऐटकेन बेसिन के अपोलो क्रेटर में उतरा। रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने अब तक चांद पर दो ऐसी लैंडिंग की हैं, जो उसके दूर वाले हिस्से यानी सुदूर इलाकों में हैं।

साल 2019 में Chang'इ  4 मिशन ने ऐसा किया था और अब चांग'ई 6 मिशन चांद के सुदूर इलाके में उतरा है, जो एक अंधेरा इलाका है। अब तक किसी दूसरे देश ने ऐसा नहीं किया है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो आने वाले दिनों में चांग'ई 6 मिशन इतिहास रच देगा। मिशन का मकसद चांद से नमूने इकट्ठा करके उन्हें धरती पर वापस लाना है। इससे शोधकर्ताओं को मौका मिलेगा और वे पहली बार चांद के दूर वाले हिस्से के नमूनों को करीब से देख पाएंगे। यह एक रोबोटिक मिशन है, जिसे पूरा करने के लिए चीनी वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत की है।

Tags:    

Similar News

-->