सपना चौधरी ने पति वीर का Birthday किया ऐसे सेलिब्रेट, बेटे संग शेयर की ये शानदार तस्वीरें

अपने ठुमको से हर दिल पर राज करने वालीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया की शान हैं.

Update: 2020-12-18 10:51 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अपने ठुमको से हर दिल पर राज करने वालीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया की शान हैं. अपने डांस और हरियाणवी गानों के साथ वह अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहती हैं. सपना की शादी और फिर बेटे के जन्म ने लोगों को दंग किया. अपनी शादी के बाद सपना ने पहली बार पति वीर साहू (Veer Sahu) का बर्थडे मनाया, जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं.


सपना चौधरी ने हाल ही में अपने पति वीर साहू का जन्‍मदिन मनाया. वीर साहू के बर्थडे सेलेब्रेशन की तस्‍वीरें सपना चौधरी ने अपनी इंस्‍टा स्‍टोरी पर शेयर की हैं. तस्‍वीरों में सपना चौधरी ने अपने बेटे की झलक भी फैंस को दिखाई. तस्‍वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. 


सपना ने दो तस्वीरों को शेयर किया है. दूसरी तस्‍वीर में सपना चौधरी, वीर साहू और उनकी गोद में बेटा नजर आ रहा है. वीर साहू के चेहरे पर केक लगा हुआ है. सपना ने इस खास मौके पर खास सजावट भी की है. सपना और वीर दोनों सेम पिंच में नजर आ रहे हैं. फोटो साभार-

इससे पहले सपना चौधरी ने अपनी तस्‍वीर साझा की थी, जिसमें उनकी गोद में बेटा नजर आया था. सपना की इस तस्‍वीर को कई लाख यूजर्स ने लाइक किया था जबकि हजारों फैंस से कमेंट कर उनके बेटे को आशीर्वाद दिया था. फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पर रोती है. बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा. फोटो साभार-
सपना चौधरी अक्‍टूबर के शुरुआती दिनों में मां बनी थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी को सवाल उठे थे. इसके बाद सपना चौधरी के पति वीर साहू ने फेसबुक पर लाइव आकर खुशखबरी सुनाई और ट्रोलर्स को जवाब दिया था हालांकि बाद में सपना की मां ने बताया कि सपना चौधरी ने जनवरी 2020 में शादी कर ली थी. 
सपना चौधरी और वीर साहू पिछले 4 सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. वीर साहू पेशे से सिंगर, कंपोजर, लिरिसिस्ट और एक्टर हैं और उन्‍हें हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है. सपना चौधरी की तरह वीर साहू भी जाट कम्युनिटी से हैं


Tags:    

Similar News