ग्रहों की स्थिति से मिलेंगे शुभ परिणाम

Update: 2022-12-19 04:00 GMT
ग्रह गोचर: ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखा जा सकता है। प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद अपनी स्थिति बदलता है। दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है। हर माह में ग्रहों का गोचर सभी राशियों के जीवन को प्रभावित करता है। बुध ने 3 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश किया है। शुक्र भी धनु राशि में गोचर कर चुका है। बुध 16 दिसंबर को मकर राशि में और 28 दिसंबर को मकर राशि में गोचर करेगा। 29 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेगा और 31 दिसंबर को वक्री बुध धनु राशि में प्रवेश करेगा। कुछ राशि के जातकों को इससे अत्यधिक लाभ होने वाला है।
दिसंबर का ग्रह गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को दिसंबर में ग्रहों की स्थिति से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस समयावधि में परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। भूमि, भवन व वाहन खरीद सकते हैं।
Tags:    

Similar News