masik Durgashtam ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन मासिक दुर्गाष्टमी को बेहद ही खास माना गया है जो कि मां दुर्गा की साधना आराधना का दिन होता है इस दिन भक्त देवी मां को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं हिंदू पंचांग के अनुसार मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है
इस दिन भक्त माता रानी के निमित्त दिनभर उपवास रखते हैं और भक्ति भजन करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से मां आदिशक्ति की कृपा बरसती है और जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है इस बार मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 14 जुलाई दिन रविवार यानी कल मनाया जाएगा।
इस शुभ दिन पर अगर माता रानी की शुभ मुहूर्त में पूजा की जाए तो देवी धन संपदा और सफलता का आशीर्वाद प्रदान करती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा का मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 13 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 5 मिनट से आरंभ हो रही है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी की 14 जुलाई को शाम 5 बजकर 52 मिनट पर हो जाएगा। वही उदया तिथि के अनुसार आषाढ़ माह की मासिक दुर्गाष्टमी 14 जुलाई दिन रविवार यानी कल मनाया जाएगा। इस दिन माता रानी की पूजा करना उत्तम माना जाता है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता की पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक है। ऐसे में इस मुहूर्त में पूजा पाठ किया जा सकता है।