शिव जी के इन उपायों से मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी, हर मनोकामना होगी पूरी

Update: 2022-12-24 04:53 GMT

सभी देवों में भगवान शिव शंकर का स्थान सबसे ऊंचा माना गया है। इसलिए उन्हें देवों के देव महादेव कहा जाता है। भगवान भोलेनाथ का स्वरूप सभी देवों से निराला है। वे अपने शरीर पर भस्म, माथे पर चंद्रमा, अपनी जटा में गंगा और गले में भुजंग धारण करते हैं। शिव जी को बहुत दयालु माना जाता है। कहा जाता है कि शिवलिंग पर सिर्फ एक लोटा जल चढ़ाने से ही महादेव खुश हो जाते हैं और भक्त की मनोकामना पूर्ण करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, शिव जी जितने सौम्य और कोमल हैं वे उतने ही उग्र और क्रूर हैं। भोलेनाथ का स्वरूप लोगों की श्रद्धा भक्ति से प्रसन्न होकर मनोवांछित फल प्रदान करता है। ज्योतिष में शिव जी से जुड़े ऐसे कई उपायों के बारे में बताया गया है, जिससे न केवल मनचाहा जीवनसाथी मिलता है, बल्कि हर मनोकामना भी पूर्ण होती है। तो चलिए जानते हैं उपाय...

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए

यदि आप मनचाहा जीवन साथी पाना चाहते हैं, तो गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस में शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग को प्रतिदिन मग्न होकर पढ़ें। इस पाठ को करने के साथ अच्छे जीवन साथी की कामना करनी चाहिए।

शिव जी का रूद्राभिषेक

किसी शिव मंदिर में जाकर पांच फलों के रस से भगवान शिव का अभिषेक करवाएं। मान्यता है कि इससे न केवल आपका विवाह होता है, बल्कि आपके ऊपर आने वाले संकट भी दूर हो सकते हैं।

मनोकामना पूर्ति के लिए

भगवान शिव के मंत्र 'ॐ नम: शिवाय' को बेहद चमत्कारी माना जाता है। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप समस्याओं से मुक्ति दिलाने के साथ ही हर मनोकामना को पूर्ण करता है। इस मंत्र का सकारात्मक परिणाम आपको बहुत जल्दी ही देखने को मिलता है। साथ ही सभी मनोकामना भी पूरी होती है।


Tags:    

Similar News

-->