जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज से सूर्य और बुध एक ही राशि में आ गए हैं। सूर्य और बुध की युति को ज्योतिष में शुभ कहा जाता है। सूर्य को आत्मा, पिता, मान- सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना जाता है तो वहीं बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। सूर्य और बुध की युति 29 दिसंबर 2021 तक रहेगी। 29 दिसंबर 2021 तक का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं सूर्य और बुध की युति से किन राशियों का भाग्योदय होना तय है...

मेष राशि
कार्यों में सफलता मिलेगी।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
धन- लाभ होगा।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को धन- लाभ हो सकता है।
लेन- देन और निवेश से फायदा होगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
नया वाहन या मकान ले सकते हैं।
कार्यों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।
कर्क राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
आय के स्रोत में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
व्यापार के लिए समय शुभ रहने वाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
धन- लाभ होगा।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
कार्यों में सफलता के योग भी बन रहे हैं।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।


Tags: