वृषभ राशि में मंगल के होने से किन राशियों को होगा लाभ, ज्योतिषाचार्य से जानें राशिफल

मंगल ने वृष राशि में 10-11 अगस्त की मध्यरात्रि में प्रवेश किया है। मंगल 16 अक्टूबर की सुबह तक वृष राशि में रहेंगे। देश को वृष राशि में मजबूत मंगल से बहुत लाभ होगा। मेष और वृश्चिक इसकी अपनी राशि है। शनि की राशि मकर में इन्हें बल प्राप्त होता है और जन्मकुंडली के केंद्र में हो तो रूचक महापुरुष राजयोग बनाता है।

Update: 2022-08-16 03:42 GMT

मंगल ने वृष राशि में 10-11 अगस्त की मध्यरात्रि में प्रवेश किया है। मंगल 16 अक्टूबर की सुबह तक वृष राशि में रहेंगे। देश को वृष राशि में मजबूत मंगल से बहुत लाभ होगा। मेष और वृश्चिक इसकी अपनी राशि है। शनि की राशि मकर में इन्हें बल प्राप्त होता है और जन्मकुंडली के केंद्र में हो तो रूचक महापुरुष राजयोग बनाता है। चंद्रमा की राशि कर्कमें इसकी स्थिति कमजोर होती है। आइये जानते हैं विभिन्न राशियों पर मंगल के पड़ने वाले प्रभाव को-

मेष : अनावश्यक भय रहेगा। फिजूल के कार्यों में धन हानि। उग्र वाणी से लड़ाई।

वृष : मित्रों,परिवारजनों से दूरी। रक्त या अग्नि संबंधी बीमारी। वाहन संबंधी समस्या पैदा हो सकती है।

साप्ताहिक राशिफल: 21 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए भारी, वृषभ समेत इन राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी

मिथुन :धन का नाश। चिंता रहेगी। मानसिक उत्तेजना। गरमी से उत्पन्न बीमारी।

कर्क : प्रतिष्ठा में वृद्धि सफलता से मन प्रसन्न। रुके हुए कार्यों में सफलता। अचानक धन मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।

सिंह : नौकरी छूटने का भय। तबादले की आशंका। उग्र व्यवहार के कारण परेशानी। वाहन चोट की आशंका।

कन्या : धन की हानि। पराजय। सेहत खराब। थकावट महसूस होगी।

तुला : बीमारी,चोट या घाव से पीड़ा। सम्मान में कमी। धन हानि की आशंका। उग्र वाणी से विवाद की आशंका।


Tags:    

Similar News

-->