शुक्र के धनु राशि में प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ, जाने

ज्योतिष में शुक्रदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह कहा जाता है।

Update: 2021-10-31 04:43 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष में शुक्रदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र देव ने 30 अक्टूबर को धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। शुक्र देव धनु राशि में रहकर कुछ राशियों पर विशेष कृपा कर रहे हैं। शुक्र के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं शुक्र के धनु राशि में प्रवेश से किन राशियों को लाभ होने जा रहा है...

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
धन- लाभ होगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
मिथुन राशि
शुभ परिणाम मिलेंगे।
परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय बेहद शुभ रहने वाला है।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
नया कार्य आरंभ करने के लिए समय शुभ है।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
विद्यार्थियों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।


Tags:    

Similar News

-->