किस वृक्ष की पूजा करने से कौन सा फल प्राप्त होता है, जानें
पूजा के दौरान पंच फलों में अनार की गिनती की जाती है.
शमी का वृक्ष - इस पेड़ की पूजा से शत्रुओं पर विजय मिलती है, कोर्ट केस में सफलता मिलने के योग बनते हैं. दशहरे पर इसकी विशेष पूजा की जाती है.
लाल चन्दन का वृक्ष - सूर्य से संबंधित ग्रह दोष दूर करने के लिए लाल चंदन के पेड़ की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए. इससे प्रमोशन होने के योग भी बनते हैं.
केले का पेड़ - जिन लोगों की कुंडली में गुरु संबंधित दोष होते हैं. वे यदि केले के पेड़ की पूजा करें तो उन्हें लाभ होता है. इसकी पूजा से विवाह के योग भी शीघ्र बनते हैं. केले का पेड़ काफी पवित्र माना जाता है और धार्मिक कार्यों में इसका उपयोग किया जाता है. माना जाता है कि समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा अच्छी होती है.
अशोक का वृक्ष - इसकी पूजा से सभी प्रकार के रोग-शोक दूर होते हैं. साथ ही पारिवारिक जीवन सुखी होता है. किसी विशेष कामना पूर्ति के लिए भी इसकी पूजा की जाती है.
अनार का वृक्ष - पुरातन काल से लेकर आज तक जब भी किसी यंत्र का सृजन करना होता है, तो अनार की कलम बगैर सम्भव नहीं होता हैं. अनार के वृक्ष से जहां सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है वहीं इस वृक्ष के कई औषधीय गुण भी हैं. पूजा के दौरान पंच फलों में अनार की गिनती की जाती है.