माँ लक्ष्मी की कौन सी मूर्ति घर में रखने से होगा धन लाभ, जानिए

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव, और यश की प्राप्ति होती है।

Update: 2021-08-13 06:58 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क   |    शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव, और यश की प्राप्ति होती है। शुक्रवार के दिन माता को प्रसन्न करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। परंतु कभी-कभी इनका उलटा प्रभाव पड़ता है। वास्तु का व्यक्ति के जीवन में गहरा असर पड़ता है। इसके सकारात्मक प्रभाव से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। शुक्रवार के दिन अगर वास्तु के अनुसार मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्तियों को लगाया जाए तो मां की कृपा सदा बनी रहेगी। आइये जानते हैं वास्तु के वो कौन से उपाय हैं।

1. घर में माता लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति साथ रखने से विद्या और बुद्धि का विकास होता है। हालांकि गणेश जी और देवी लक्ष्मी भाई-बहन हैं। इसीलिए इनकी पूजा एक साथ सिर्फ दिवाली के दिन होती है।
2. माता लक्ष्मी की संबंध शुक्र ग्रह के साथ माना गया है, इसीलिए शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण किये हुए मां की प्रतिमा रखना शुभ माना जाता है।
3. घर में माता लक्ष्मी की कमल पर विराजमान वाली मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। जिससे दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आती है।
4. दुकान में चांदी से बनी लक्ष्मी जी की मूर्ति या तस्वीर लगाने से व्यापार में हो रहे नुकसान से छुटकारा मिलता है। फलस्वरूप व्यापार में लाभ होता है।
5. हाथी पर सवार माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर लगाने से जीवन में धन की प्राप्ति होती है और व्यक्ति समृद्धशाली बनता है।
6. घर में माता लक्ष्मी के अष्टधातु की मूर्ति रखने से धन की वृद्धि होती है। माता की कृपा से सभी संकटों से छुटकारा मिलता है।
7. घर में माता लक्ष्मी की शांत मुद्रा बैठी हुई प्रतिमा या तस्वीर लगाने से जीवन में खुशहाली का आगमन होता है।


Tags:    

Similar News

-->