साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण कब? जानें चंद्र ग्रहण का समय

Update: 2022-04-30 16:06 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Lunar Eclipse 2022 Timing: साल 2022 में पूरे साल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे. हिंदू पंचाग के अनुसार साल 2022 में 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगा है. और अब साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद 16 मई के दिन लग रहा है. इस दिन वैशाख की पूर्णिमा है. ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. बता दें कि इस साल दोनों ही चंद्र ग्रहण पूर्ण होंगे. धार्मिक मान्यता है कि ग्रहणों का प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों पड़ता है. व्यक्ति के जीवन पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है. ये चंद्र ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा. वहीं, इसका प्रभाव भारत में कम होगा.

साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण कब?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण 16 मई के दिन पड़ रहा है. वहीं, दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 के दिन पड़ रहा है. ज्योतिषीयों का कहना है कि पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है. चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन पड़ता है. इस समय कई तरह के कार्य वर्जित होते हैं.
जानें चंद्र ग्रहण का समय 2022
पंचाग के अनुसार भारत में 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, सोमवार के दिन सुबह 08:59 बजे से शुरू होकर सुबह 10:23 बजे तक रहेगा. ज्योतिष अनुसार इस ग्रहण की दृश्यता बिल्कुल नहीं इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा.
इन जगहों पर दिखेगा पहला चंद्र ग्रहण 2022
16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका आदि देशों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा. भारत में चंद्र ग्रहण नजर न आने के कारण इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगी.
चन्द्र ग्रहण का भारत में क्या पड़ेगा प्रभाव
भारत में चंद्र ग्रहण मान्य न होने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. साथ ही इस चंद्र ग्रहण का शुभ या अशुभ प्रभाव भी भारत में नहीं पड़ेगा.


Tags:    

Similar News