कब है कजरी तीज, नोट करें डेट और पूजा का मुहूर्त

Update: 2023-08-05 12:37 GMT
सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता हैं लेकिन कजरी तीज को बेहद ही खास माना जाता हैं जो कि हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती हैं इस दिन उपवास रख पूजा पाठ किया जाता हैं।
 कजरी तीज को कई जगहों पर कजलिया तीज और सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता हैं। ये साल की बड़ी तीज में से एक मानी जाती हैं। आपको बता दें कि कजरी तीज का त्योहार रक्षाबंधन के तीन दिन बाद मनाया जाता हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं उपवास रखते हुए भगवान शिव और देवी पार्वती की विधि विधान से पूजा करती हैं।
 माना जाता हैं कि इस दिन व्रत पूजा करने से पति को दीर्घायु की प्राप्ति होती हैं साथ ही संतान व परिवार सदा खुशहाल रहता हैं तो ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कजरी तीज की तिथि और मुहूर्त की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

 कजरी तीज की तिथि और शुभ मुहूर्त—

धार्मिक पंचांग के अनुसार कजरी तीज का त्योहार इस साल 2 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं शिव शक्ति की पूजा कर नीमड़ी माता की आराधना करती हैं। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 1 सितंबर को रात्रि 11 बजकर 50 मिनट से आरंभ हो रही हैं और इसका समापन अगले दिन 2 सितंबर को रात 8 बजकर 49 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में पूजन के लिए सुबह 7 बजकर 57 मिनट से सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक का समय शुभ हैं तो वही रात्रि में 9 बजकर 45 मिनट से रात 11 बजकर 12 मिनट का समय शुभ माना जाता हैं।
Tags:    

Similar News

-->