कब है? वैशाख अमावस्या जानिए डेट, पूजा- विधि और शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है। अमावस्या तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हिंदू धर्म में अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है। अमावस्या तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हर माह में एक बार अमावस्या तिथि पड़ती है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी किया जाता है। अमावस्या तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है और इस दिन शनिवार का संयोग बन रहा है। जिसके चलते इस दिन शनिचरी अमावस्या मनाई जाएगी। नदी में स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर पितरों का तर्पण किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं वैशाख अमावस्या की डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त...