कब है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानिए तारीख

Update: 2023-06-16 06:49 GMT
: हिंदू धर्म में वैसे तो कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं लेकिन नवरात्रि बेहद ही खास मानी जाती हैं। साल में कुल चार नवरात्रि पड़ती हैं जिसमें दो गुप्त नवरात्रि होती हैं। इसका भी महत्व कम नहीं होता हैं इस दौरान महाविद्याओं की आराधना व पूजा की जाती हैं अभी आषाढ़ महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जा रहा हैं जिसका आरंभ 19 जून से हो रहा है और समापन 28 जून को हो जाएगा।
ये नवरात्रि तंत्र मंत्र करने वालों के लिए भी खास मानी जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भक्त आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में विधिवत पूजा और व्रत करता है उसे देवी मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का फल प्राप्त होता हैं, ऐसे में आज हम आपको गुप्त नवरात्रि पूजन की संपूर्ण सामग्री बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
पूजन सामग्री लिस्ट—
आपको बता दें कि गुप्त नवरात्रि में सबसे जरूरी चीज़ देवी मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर हैं इसके साथ लाल रंग रंग के वस्त्र, फूल, पुष्पों की माला, आम के पत्ते, बंदनवार, पान, सुपारी, लौंग, बताशा, हल्दी की गांइ, थोड़ी पिसी हल्दी, मोली, रोली, कमलगट्टा, शहद, चीनी, पंचमेवा, गंगाजल, नैवेध, जावित्री, नारियल जटा वाला, सूखा नारियल, नवग्रह पूजन के लिए सभी रंग या फिर चावलों को रंग लें, दूध, वस्त्र, दही, पूजा की थाली, दीपक, घी, अगरबत्ती जैसी चीजों की जरूरत होती हैं।
हवन सामग्री लिस्ट—
गुप्त नवरात्रि में हवन के लिए हवन कुंड, लौंग का जोड़ा, कपूर, सुपारी, गुग्ल, लोबान, घी, पांच तरह के मेवे और अक्षत यानी रंगे हुए चावल शामिल जरूर करें। इन सभी चीजों के साथ अगर पूजा पाठ और हवन किया जाए तो देवी मां दुर्गा का आशीर्वाद साधक को निश्चित रूप से मिलता हैं।
Tags:    

Similar News