Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल, जानें आपके लिए रहेगा कितना खास

Update: 2023-08-06 03:40 GMT
नई दिल्ली: लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति, इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष राशि : मेष राशि के जातको के लिए यह हफ्ता कार्यो हेतु मददगार बना रहेगा। आप पुराने रुके कार्यो को पूर्ण करने की योजना बना सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का व्यवधान बना रह सकता है, किन्तु कार्य पूर्ण होंगे। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते आप साफ़ सफाई पर अधिक ध्यान दे सकते हैं।
वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों को इस हफ्ते शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रह सकती है। किसी बात को लेकर मानशिक दुविधा बनी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बनाये रखें, लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों पर धन व्यय हो सकता है। हफ्ते के मध्य भाग में आपको कामकाज से सम्बंधित कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। यह हफ्ता धन सम्बन्धी लिहाज से आपके लिए अच्छा बना रहेगा।
मिथुन राशि‍: मिथुन राशि के जातकों को इस हफ्ते टेलीफ़ोन संचार के माध्यम से धन तथा व्यापार से सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह हफ्ता आपको उत्तम लाभ दे सकता है। छात्र वर्ग अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करेंगे। सेहत आपकी सामान्य रहेगी, किन्तु मांसपेशियों की समस्या आपको परेशान कर सकती है। भाइयों से लाभ तथा सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों की इस हफ्ते सुख सुबिधाओं में वृद्धि होगी। इस हफ्ते आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। आपका जीवन साथी किसी बात को लेकर आवेश में आ सकता है, अतः वाणी व्यवहार पर संयम रखें। पेट के रोग आपको कुछ परेशान कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग के साथ आपके सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। यात्रा से बचें।
सिंह राशि : सिंह राशि के जातक इस हफ्ते धार्मिक क्रिया कलापों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे तथा उस पर अपना धन व्यय करेंगे। आप भाई बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। छात्र वर्ग के जातक आलस्य में बने रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखेंं, हड्डियों की समस्या आपको परेशान कर सकती है। आज बाहरी क्षेत्रों से कोई शुभ समाचार आपको प्रसन्न कर सकता है।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातको को इस हफ्ते शुरुआती दिनों में कार्यों द्वारा कुछ परेशानी मिल सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेम भाव बनाये रखेंं, मनमुटाव की सम्भावना बन सकती है। संतान के कार्यों से आपको प्रसन्नत्ता मिल सकती है। सेहत से सम्बंधित कोई विकार आपको परेशान कर सकता है, अतः अपने खानपान का उचित ध्यान रखें। आध्यात्मिकता में रूचि बढ़ सकती है। धन को लेकर चल रही दिक्कतों में आपको आराम मिलेगा।
तुला राशि : तुला राशि के जातकों को इस हफ्ते मान सम्मान की प्राप्ति मिल सकती है। महिला वर्ग द्वारा आपको किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित किसी तरह की अच्छी खबर आपको प्रसन्न कर सकती है। पारिवारिक सदस्यों तथा जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्रों के लिए हफ्ता ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों का इस हफ्ते विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तकलीफ मिल सकती है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपमें आलस्य का पुट बना रह सकता है। ननिहाल तथा सुसराल पक्ष से सहयोग तथा लाभ मिलने के योग रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी, किन्तु पेट गड़बड़ा सकता है, अतः खान पान उचित रखें। छात्र वर्ग अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।
धनु राशि : धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां गड़बड़ा सकती हैंं, अतः ध्यान पूर्वक दिन व्यतीत करें। सेहत का ध्यान रखेंं, मुख तथा दांतों में तकलीफ परेशान कर सकती है। छात्रों के लिए हफ्ता सफलता भरा बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। व्यर्थ के वार्तालाप से अपने आप को दूर रखें।
मकर राशि : मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते कुछ मानसिक तनाव परेशान कर सकते हैं। इस हफ्ते आपके अंदर क्रोध तथा चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, अतः इससे बचाव करें। अपने कार्यों को अच्छे ढंग से पूर्ण न कर पाने से अप्रसन्न हो सकते हैं। स्वास्थ्य में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आपके दैनिक सुखों में कमी बनी रह सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। धन का व्यय हो सकता है।
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों का इस हफ्ते मान सम्मान बढ़ सकता है। बहनों द्वारा आपको किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है। सेहत को लेकर कोई समस्या बनी रह सकती है। वाणी व्यवहार पर संयम रखेंं, अन्यथा पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस हफ्ते आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। संतान तथा माता से आपको सुख तथा लाभ मिल सकता है।
मीन राशि : मीन राशि के जातकों की इस हफ्ते आर्थिक स्तिथि मजबूत हो सकती है। पुराने अटके कार्यो में सफलता की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के लिए हफ्ता शुभ समाचार देने वाला हो सकता है। गाड़ी वाहन इत्यादि चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। पेट की समस्या परेशान कर सकती है, अतः खान पान का ध्यान रखें। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सामान्य बना रहेगा।
(ज्योतिषी विशाल वार्ष्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है)
-
Tags:    

Similar News

-->