विश्वकर्मा पूजा पर 50 सालों बाद अत्यंत दुर्लभ संयोग

Update: 2023-09-16 16:00 GMT
धर्म अध्यात्म: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था। इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस साल विश्वकर्मा पूजा पर 50 साल बाद अति दुर्लभ संयोग बन रहा है। जो कुछ राशियों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। लेकिन इससे पहले जानते हैं इस दिन बनने वाले खास संयोग के बारे में। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो करीब 50 साल बाद विश्वकर्मा पूजा पर कई शुभ योग बन रहा है। जी हां, इस दिन अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, ब्रह्म योग और द्विपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है।
इन 5 राशियों को मिलने वाला है लाभ -
1. मेष राशि
विश्वकर्मा जयंती मेष राशि वाले जातकों के लिए सौभाग्य और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको व्यावसायिक प्रयासों में प्रगति और सफलता मिलेगी। मेष राशि वाले को अपने कार्यस्थल पर अधिक मान-सम्मान मिल सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। यदि आप दूसरों के साथ साझेदारी में कोई नया व्यवसाय शुरू करने पर विचार कर रहे हैं तो ऐसा करने के लिए यह एक शुभ समय है।
2. मिथुन राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए भी विश्वकर्मा जयंती सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लाएगा। यदि कोई कानूनी मामले रुके हुए हैं तो उनमें सफलता मिल सकती है। इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी के लिए प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक लाभ भी मिलने वाला है।
3. सिंह राशि
यह उन लोगों के लिए एक शुभ समय है जो नई संपत्ति खरीदने का विचार कर रहे हैं। करियर में सफलता मिलेगी। जो लोग नया बिजनेस शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह बिल्कुल सही समय है। व्यापार में तेजी आएगी। धन लाभ होगा।
4. कुंभ राशि
यह संयोग कुंभ राशि वालों के लिए लकी साबित हो सकता है। क्योंकि इस दौरान आपको पदोन्नति मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नया मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवारवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
5. मीन राशि
यह शुभ संयोग आपको धन और सुख-समृद्धि प्रदान करेगा। आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। धन में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको लाभ मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
Tags:    

Similar News

-->