शुक्र ग्रह सिंह राशि में हुए अस्त, अगले तीन माह इन राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुख-समृद्धि, वैभव के कारण शुक्र आज यानी 15 सितंबर को रात 2 बजकर 29 मिनट में सिंह राशि में अस्त हो जाएंगे। वह अस अवस्था में 2 दिसंबर 2022 तक रहने वाले हैं। जब कोई ग्रह सूर्य के काफी करीब आ जाता है, तो वह ग्रह अस्त हो जाता है। इसी तरह शुक्र ग्रह सूर्य के बेहद करीब आ गए हैं।

Update: 2022-09-16 05:51 GMT

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुख-समृद्धि, वैभव के कारण शुक्र आज यानी 15 सितंबर को रात 2 बजकर 29 मिनट में सिंह राशि में अस्त हो जाएंगे। वह अस अवस्था में 2 दिसंबर 2022 तक रहने वाले हैं। जब कोई ग्रह सूर्य के काफी करीब आ जाता है, तो वह ग्रह अस्त हो जाता है। इसी तरह शुक्र ग्रह सूर्य के बेहद करीब आ गए हैं। इसलिए इसे अस्त माना जाएगा। सूर्य के करीब आने से शुक्र की ताकत क्षीण हो जाती है। जिसके कारण सकारात्मक प्रभाव देना कम कर देते हैं। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन पर अच्छा या फिर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

इस राशि में शुक्र पंचम भाव में अस्त हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सुख-समृद्धि वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लेकिन अधिक खर्च का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

वृषभ राशि

शुक्र ग्रह इस राशि का स्वामी है। इसलिए इस राशि के जातकों का मिला जुला परिणाम देखने को मिलेगा। इस राशि के जातकों को परिवार के साथ वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें।

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध है और शुक्र से मित्रता का भाव है। इसलिए कार्यस्थल में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी अधिक होगा लेकिन खर्च उससे अधिक होगा। इसलिए अपने खर्च पर थोड़ा लगाम लगाने की जरूरत है।

कर्क राशि

इस राशि में शुक्र दूसरे भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को व्यापार में किसी जगह पर थोड़ा सोच समझ कर निवेश करें, तो बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल पुथल मच सकती है।

सिंह राशि

इस राशि में शुक्र तीसरे भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार पर थोड़ा नफा- नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनरशिप पर बिजनेस थोड़ा सोच समझ कर ही करें, तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

इस राशि में शुक्र द्वादश भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा शत्रु थोड़ा परेशान कर सकते हैं। लेकिन उन्हें असफलता ही हासिल होगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ा अनबन हो सकती है। इसलिए वाणी को संयम में रखें। सेहत का ख्याल रखने के साथ जेब खर्च पर ध्यान दें।

Tags:    

Similar News