50 दिन बाद शुक्र ग्रह होने जा रहे हैं उदित, इन 3 राशि वालों की पलट सकती है किस्मत

Update: 2022-11-20 05:51 GMT

वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह उदय (Venus Planet Rise) होने जा रहे हैं। आपको बता दें शुक्र 02 अक्टूबर को अस्त हुए थे और अब वो 20 नवंबर की रात को उदय होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। उनको करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि: शुक्र ग्रह का उदय (Shukra Uday) होना आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही शुक्र की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के सातवें भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आपकी आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं।

मीन राशि: आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना करियर और व्यापार के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में होने जा रहा है। यह भाग्य और विदेश यात्रा का भाव होता है। शुक्र के उदय होते ही आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप व्यापार के सिलसिले से छोटी या बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं जो लोग विदेश जाने की सोच रहे थे वो लोग इस दौरान जा सकते हैं। साथ ही इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।

कुंभ राशि: शुक्र ग्रह का उदय होना आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय आपके कारोबार का विस्तार हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को भी नए अवसरों की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। इस समय आपको किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही कुंभ राशि के लोगों के जो काम बहुत दिनों से अटके हुए थे वो बन सकते हैं। वहीं इस समय आप एक फिरोजा रत्न पहन सके हैं जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।


Tags:    

Similar News

-->