Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत आज, जाने क्या है पूजा मुहूर्त

Update: 2024-06-21 02:01 GMT
Vat Savitri Vrat 2024: आज पति की लंबी आयु के लिए रखे जाना वाला व्रत वट सावित्री है, पूर्णिमा के दिन रखा जाने वाला उपवास काफी मानक है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास के अमावस्या और पूर्णिमा तिथि के दिन इस व्रत का पालन किया जाता है इस दिन महिलाये पूजा नहीं होती है तब तक बिना पानी के रहती है।
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का शुभ मुहूर्त ( Vat Savitri Vrat 2024 Muhurat) वट सावित्री पूर्णिमा व्रत ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 21 जून सुबह 07:31 पर शुरू होगी। वट सावित्री पूर्णिमा व्रत ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का समापन 22 जून सुबह 06:37 पर होगा। वट सावित्री पूजा अभिजीत मुहूर्त में की जाती है। शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:54 AM-12:50 PM है
वट सावित्री पूर्णिमा 2024 विधि
सुबह उठकर स्‍नानादि करने के बाद व्रत का संकल्‍प लें। नहा-धोकर नए कपड़े पहनें और 16 श्रृंगार करें। सावित्री-सत्यवान और यमराज की मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद वट वृक्ष की पूजा करें। बरगद के वृक्ष की सात बार परिक्रमा करते हुए कच्‍चा सूत लपेटें। फिर यमराज से प्रार्थना करें कि जिस तरह उन्‍होंने सावित्री के जीवन के सारे दुख दूर किए और उसके पति को लंबी आयु दी ठीक उसी तरह से मेरे पति की भी रक्षा करना और उनकी उम्र को लंबा करना।
Tags:    

Similar News

-->