Vastu Tips: कंगाल बना देगा घर की उत्तर दिशा में रखे गए ये चीजें

Update: 2024-07-25 17:09 GMT
Vastu Tips वास्तु टिप्स: वास्तु के अनुसार, घर में मौजूद हर एक चीज का हमारे जीवन पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। चाहे वह घर की कोई दिशा हो या फिर कोई कोना। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशाएं हमारे जीवन पर खास महत्व डालती हैं। हालांकि घर की एक दिशा ऐसी है जिसके कुछ नियम हैं और उनका Compliance करना जरूरी होता है। वास्तु में घर की उत्तर दिशा को मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर की दिशा माना गया है। कई बार हमें ऐसा लगता है कि हमारा काम रुक-सा गया है और समझ नहीं आता कि क्या करें। ऐसे में अपने घर की उत्तर दिशा को देखना चाहिए—
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में कोई भारी-भरकम सामान नहीं रखना चाहिए और वहां पर कोई सीढ़ी आदि न हो।
2. घर की उत्तर दिशा में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए और वास्तु के अनुसार, वहां पर शौचालय नहीं होना चाहिए।
3. घर की उत्तर दिशा धन के आगमन की दिशा मानी गई है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, वहां पर कोई बंद दीवार नहीं होनी चाहिए।
4. वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा भगवान कुबेर का स्थान माना गया है। इसलिए वहां पर रसोई बनाना अच्छा नहीं होता है।
5. वास्तु के अनुसार, घर की इस दिशा में जूते-चप्पल आदि नहीं रखने चाहिए। वहां पर हरे रंग के पौधे शुभ फल देते हैं।
6. वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में बेकार की चीजों को नहीं रखना चाहिए। इस Direction में ऐसा करने से घर में बरकत नहीं आती है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए इस दिशा में एक फाउंटेन यहां पर चलाएं।
Tags:    

Similar News

-->