Vastu Tips: घर में पड़ी इन चीजों से नकरात्मक ऊर्जा का होता है वास

Update: 2024-07-09 11:11 GMT
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व होता है क्योंकि यदि घर वास्तु के अनुसार, बना हो तो सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं यदि घर या फिर कार्यस्थल में वास्तु दोष हो तो जीवन में सुख-समृद्धि का अभाव होता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यदि घर की कुछ दिशाओं में फालतू सामान हो तो व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती। चलिए अब जानते यहीं इन्हीं चीजों के बारे में-
कुबेर देवता की होती है उत्तर दिशा
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, उत्तर दिशा कुबेर देवता की मानी जाती है। इस दिशा को Positivity की दिशा माना जाता है। इसे हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि यहां पर कौन सा सामान नहीं रखना चाहिए...
भारी फर्नीचर
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, उत्तर दिशा पॉजिटिविटी का प्रतीक मानी जाती है। यहां पर भारी फर्नीचर रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। यदि आप यहां पर भारी फर्नीचर रखते हैं तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मां लक्ष्मी हो जाएगी नाराज
इसके अलावा घर की उत्तर दिशा से ही घर में समृद्धि आती है। यदि जहां पर कबाड़ रखा जाए तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसलिए इस दिशा को हमेशा साफ और सुथरा रखना चाहिए।
जूते चप्पल
इस दिशा में जूते-चप्पल भी नहीं रखने चाहिए। यदि आप बाहर आते हैं तो इस दिशा में जूते चप्पल न रखें ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है। वही जहां पर जूते-चप्पल रखने से कुबेर देवता नाराज हो जाते हैं।
टूटी फूटी चीजें
इस दिशा में टूटी-फूटी चीजें भी नहीं रखनी चाहिए। इससे कुबेर देवता आपसे नाराज हो सकते हैं और जीवन में दरिद्रता आती है।

Dustbin

इस दिशा में डस्टबिन भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि जहां पर डस्टबिन रखने से वास्तु देवता नाराज होते हैं और आपसे जाने अनजाने में फिजूल खर्ची हो सकती है।
Tags:    

Similar News

-->