Vastu Tips: लिविंग रूम में जरूर लगाएं ये फोटो लाता है कॉन्फिडेंस

Update: 2024-07-26 12:25 GMT
Vastu Tips वास्तु टिप्स: सफलता हासिल करने के लिए आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष उपायों का जिक्र किया गया है जिनका पालन करके कोई भी व्यक्ति अपने आत्मविश्वास मे वृद्धि कर सकता है।'आत्मविश्वास' ही सफलता की असली कुंजी है। यह सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लगे। लेकिन हकीकत में यह बात बिल्कुल सच है। मेहनत से सफलता मिलती है। लेकिन सफलता को हासिल करने के लिए आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है। कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद कुछ लोगों को सफलता नहीं मिलती। जिसके पीछे की सबसे बड़ी वजह उनमें आत्मविश्वास की कमी का हो सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष उपायों का जिक्र किया गया है जिनका पालन करके कोई भी व्यक्ति अपने आत्मविश्वास में वृद्धि कर सकता है। आइये जानते हैं
 Self-confidence
को बढ़ाने में मदद करने वाले वास्तु उपाय।
-घर के लिविंग रूम में उगते सूरज और दौड़ते हुए घोड़ों की फोटो लगाने से आत्मविश्वास बढ़ता है और घर से नेगटिव एनर्जी को दूर करने में मदद करता है।
- घर के मेन गेट पर नीबूं और हरी मिर्च लटकाएं। सूखी नींबू को शनिवार के दिन बदलें।
- सुबह जल्दी उठकर स्नानकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
- अपने कमरे की खिड़कियां खुली रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार खुली खिड़कियों से पॉजिटिव एनर्जी घर के अंदर आती है। खिड़की के सामने पीठ करके न बैठें। इससे आत्मविश्वास में कमी आती है।
●- कभी-भी खाली दीवार की ओर मुख करके न बैठें। इससे आत्मविश्वास में कमी आती है।
● पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना खाएं।
● घर में एक्वेरियम रखें। एक्वेरियम में सुनहरे रंग की दो मछलियां रखें।
● पक्षियों को दाना-पानी दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है।
● गाय और कुत्ते को भोजन खिलाएं और जानवरों से प्यार करें।
● घर में शनि यंत्र रखें
Tags:    

Similar News

-->