VASTU TIPS: घर में इस जगह पर लगाएं आईना, होगा धन लाभ

सनातन धर्म वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। साथ ही पश्चिमी सभ्यता के लोग भी वास्तु को मानते हैं। इसके लिए पश्चिम देशों में भी वास्तु अनुसार घर का निर्माण किया जाता है।

Update: 2022-01-16 03:22 GMT

सनातन धर्म वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। साथ ही पश्चिमी सभ्यता के लोग भी वास्तु को मानते हैं। इसके लिए पश्चिम देशों में भी वास्तु अनुसार घर का निर्माण किया जाता है। वहीं, घर की सजावट के लिए भी वास्तु नियमों का पालन किया जाता है। वास्तु जानकारों की मानें तो अगर घर के निर्माण या सजावट में वास्तु नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो घर में अस्थिरता आ जाती है। इसके लिए डाइनिंग हॉल से लेकर बेडरूम तक सभी जगहों पर वास्तु का पालन करना अनिवार्य है। आइए, वास्तु से जानते हैं कि घर में किस जगह पर आईना लगाना शुभ फल देता है-

वास्तु जानकारों की मानें तो घर पर सदैव आयताकार या वर्गाकार आईना ही लगाएं। भूलकर भी गोलाकार आईना न लगाएं। गोलाकार आईना लगाने से घर में नकारात्मक शक्ति का संचार होता है। यह शुभ नहीं माना जाता है।

अक्सर लोग बेडरूम में आईना जरूर लगाते हैं। अगर आप भी अपने बेडरूम में मिरर लगाने की सोच रहे हैं, तो इस तरह से लगाएं कि बेड की छाया मिरर पर न पड़े।

घर के पूर्व दिशा में आईना बिल्कुल न लगाएं। ऐसा करने से आर्थिक हानि होती रहती है। अगर आपने गलती से पूर्व की दिशा में आईना लगा रखा है, तो उसकी जगह को तब्दील करें।

आपने सभी जगहों पर वॉश बेसिन के ऊपर आइना लगा देखा होगा। अगर शुभ परिणाम पाना चाहते हैं, तो हमेशा वॉश बेसिन के उपाय आईना लगाएं।

वास्तु जानकरों की मानें तो घर के किचन में मिरर यानी आईना लगाना शुभ नहीं होता है। अगर घर के किचन में आईना लगा है, तो तुरंत हटा दें। किचन में आईना लगाने से घर की वृद्धि रुक जाती है। इससे आर्थिक नुकसान होता है।

घर पर कभी भी आईने के टुकड़ों को न रखें और न ही टूटे मिरर में चेहरा देखें। ऐसा करने से दुर्भाग्य में वृद्धि होती है।


Tags:    

Similar News

-->