Vastu Tips ज्योतिष न्यूज़ : वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और रख रखाव के बारे में बताया गया है
मान्यता है कि इन नियमों का पालन करने वालों को लाभ की प्राप्ति होती है लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा कर देती हैं ऐसे में अगर आप अपने घर की सुख शांति चाहते हैं तो घर से कुछ नकारात्मक तस्वीरों को तुरंत ही बाहर कर दें। माना जाता है कि इन तस्वीरों को घर में लगाने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तो आज हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
इन तस्वीरों को करें घर से बाहर—
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर से युद्ध या हिंसा से संबंधित तस्वीरों को हटा देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसी तस्वीरें घर में वास्तुदोष पैदा करती हैं और समस्याएं भी बढ़ा देती है। इसके अलावा अगर आपके घर में सूखे पेड़ या पतझड़ से जुड़ी कोई तस्वीर लगी है तो इसे भी हटा देना बेहतर होगा।
क्योंकि ऐसी तस्वीरें घर में नकारात्मकता पैदा करती है और परेशानियों को भी बढ़ा देती हैं। अगर में अगर कोई अवसाद फैलाने वाला दृश्य या तस्वीर लगी है तो उसे भी बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए क्योंकि ऐसी तस्वीरे घर में वास्तुदोष का कारण बनती है और नकारात्मकता बढ़ाती है जिससे व्यक्ति को आर्थिक और शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ता है।