Vastu Tips घर में सही दिशा में लगाएं आईना, होगा धन लाभ

Update: 2024-09-18 07:52 GMT
Vastu Tips ज्योतिष न्यूज़: वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम बताए गए है जिनका पालन करना लाभकारी माना गया है लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा करती है वास्तु शास्त्र में दर्पण को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं जिनका पालन करके मनुष्य अपने भाग्य को बदल सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा आईने से जुड़े वास्तु नियम की जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
 आईने से जुड़े वास्तु नियम—
वास्तुशास्त्र के अनुसार भूलकर भी बेडरूम में आईना नहीं लगाना चाहिए इसे शुभ नहीं माना जाता है। यहां पर दर्पण लगाने से वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है साथ ही साथ समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। अगर आपके बेडरूम में दर्पण लगा हुआ है तो इसे आप पर्दें से ढक जरूर दें।
 इसके अलावा भूलकर भी रसोई घर में आईना नहीं लगाना चाहिए। वरना वास्तुदोष पैदा होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। वास्तु अनुसार आईने को लगाने के लिए उत्तर दिशा की दीवार बेहतर होती है आईने को इस तरह लगाना चाहिए कि चेहरा देखते वक्त आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रहे। इसके अलावा छत पर आईना लगाना चाहते हैं तो इसे दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर लगाना चाहिए।
 वही अगर आप बाथरूम में आईना लगाना चाहते हैं तो इसके लिए पूर्व या उत्तर दिशा अच्छी रहेगी। वास्तु अनुसार बाथरूम में गोलाकार दर्पण लगाना अच्छा होता है ऐसा करने से तरक्की की राह आसान हो जाती है। वास्तु की मानें तो घर में कभी भी टूटा हुआ आईना नहीं लगाना चाहिए वरना इससे वास्तु दोष पैदा होता है जिस कारण घर में तनाव व समस्याओं का आना बना रहता है।
Tags:    

Similar News

-->