Vastu Tips: किचन में भूलकर भी न रखे इस तरह के बर्तन

Update: 2024-07-13 12:24 GMT
Vastu Tips: घर में किचन को सबसे महत्वपूर्ण कोणा माना जाता है। किचन में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में यदि किचन में चीजें systematic तरीके से न रखी जाएं तो मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन के भी कुछ नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का पालन न करने से घर की सुख-शांति जा सकती है और समृद्धि पर भी प्रभाव पड़ता है। किचन में कुछ बर्तनों को खाली रखना अशुभ माना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसा कौन सा है बर्तन है जो खाली नहीं होना चाहिए...
रोटी रखने वाला बर्तन
रसोई में सब्जियां और रोटी रखने के लिए अलग-अलग बर्तन होते हैं। बहुत से लोग रोटी का प्रयोग होने के बाद बर्तन खाली छोड़ देते हैं लेकिन रोटी वाला बर्तन खाली छोड़ने से आपको जीवन में दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। इसलिए बर्तन को खाली न रखें।
नहीं है रोटी तो रखें ये चीज
यदि आपने खाने में रोटी नहीं बनाई तो ऐसी स्थिति में भी बर्तन को खाली न छोड़ें। इसमें आप चावल रख सकते हैं। चावल को शुक्र का अन्न माना जाता है और शुक्रदेव की कृपा से घर में सुख-शांति और संपत्ति मिलती है।
आय होती है कम
रोटी वाले बर्तन भले ही सामान्य हो लेकिन इसी से ही पूरे परिवार का पेट भरता है इसलिए यदि इस बर्तन को खाली रखेंगे तो इससे घर के सदस्यों की आय कम होने लगेगी। खाली बर्तन होने से मां अन्नपूर्णा देवी भी नाराज हो सकती हैं।
रात को न रखें झूठे बर्तन
झूठे बर्तन को भी रात में कभी खाली नहीं छोड़ने चाहिए। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है।
टूटे बर्तन
किचन में टूटे हुए बर्तन भी रखना शुभ नहीं माने जाते।Vaastu Shaastra  के अनुसार, टूटे हुए बर्तन आपके घर में दुर्भाग्य का कारण बन सकते है। ऐसे बर्तनों में बना खाना स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है और पैसे का भी नुकसान हो सकता है। इसलिए टूटे बर्तन अपने घर में न रखें।
Tags:    

Similar News

-->