Vastu Tips : इस पौधे के जड़ को तिजोरी में रखने से धन की होगी वर्षा

Update: 2024-07-07 07:02 GMT
Vastu Tips वास्तु टिप्स : कई लोग अपने घरों में तरह-तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं। कई पौधों को तो घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी पौधों के महत्व के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधों को घर में लगाना बहुत शुभ माना गया है। उसी तरह कुछ फूल भी हैं, जिन्हें घर पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। एक फूल है जिसे मां शक्ति दुर्गा के सबसे पसंदीदा फूलों में से एक माना गया है।
इसका नाम है अपराजिता।
वास्तु शास्त्र के में अपराजिता के कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनसे धन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपराजिता के पौधे को अगर घर में सही दिशा में लगा दें तो इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। बता दें कि मां जगदम्बा के साथ ही शनिदेव, भगवान शिव और श्री हरिनारायण विष्णु को चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है।माना जाता है कि अपराजिता का पौधा अगर घर में हो तो वहां सुख-शांति, धन-संपत्ति के साथ परिवार के सभी सदस्यों को तरक्की मिलती है। साथ ही अगर इस पौधे को घर के ईशान कोण में लगा दिया जाए तो वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। बता दें कि अपराजिता को शंखपुष्पी भी कहा जाता है।
माता लक्ष्मी और शनिदेव को पंसद है इसका पुष्प
शंखपुष्पी यानी अपराजिता का फूल दो रंगों का होता है एक सफेद और एक नीला। इसमें से नीले रंगा का शंखपुष्पी का पौधा घर में लगाना बेहद शुभ माना गया है। इस नीले रंग के फूल को भी भगवान विष्णु को अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है। वहीं सफेद रंग के शंखपुष्पी के फूल मां लक्ष्मी की पूजा में प्रयोग करने से घर में सुख-समृद्धि और धन की बरसात होती है। भगवान शिव को भी नीले रंग का अपराजिता और शनिदेव को भी इसी रंग का अपराजिता पुष्प पसंद है।
जड़ को रख दें तिजोरी में
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर शंखपुष्पी के पौधे की जड़ को पूजा पाठ करने के बाद अपनी तिजोरी में रख लें तो मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी और हमेशा धन संपत्ति की बरसात घर में होती रहेगी। घर के पूजा घर में इस पौधे की जड़ को रखकर पूजा करने से भी सुख-समृद्धि आती है।
Tags:    

Similar News

-->