Vastu Tips: घर में जरूर रखें ये चीजें नहीं होगी आर्थिक तंगी

Update: 2024-07-28 09:24 GMT
Vastu Tips वास्तु टिप्स: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद हर चीज हमारे जीवन पर प्रभाव डालती है। कुछ चीजों का Positive प्रभाव पड़ता है और कुछ चीजें नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। वास्तु के अनुसार, चीजों को सही दिशा में रखना भी जरूरी होता है। वरना जातक को बुरे परिणामों का भी सामना करना पड़ सकता है।
वर्तमान समय में हर व्यक्ति सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताना चाहता है। लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी आर्थिक
संकट
जीवन से नहीं हटता है। वास्तु शास्त्र में आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के कुछ उपाय बताए गए हैं आप भी जान लें-
1. तुलसी का पौधा- हिंदू धर्म में तुलसी को मां समान माना गया है। पूजा-पाठ में भी तुलसी का प्रयोग किया जाता है। वास्तु के अनुसार, आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। तुलसी की प्रतिदिन पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
2. मिट्टी का घड़ा- आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए घर की उत्तर दिशा में मिट्टी का एक घड़ा पानी भरकर रख दें। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। ध्यान रखें कि ये घड़ा कभी खाली न हो पाए।
3. धातु का कछुआ- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कछुआ रखना बेहद शुभ माना गया है। घर की उत्तर दिशा में धातु का कछुआ रखने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। ध्यान रखें कि कछुए का मुंछ घर के अंदर की ओर होना चाहिए।
4. क्रिस्टल बॉल- घर के दरवाजे या खिड़की के ऊपर क्रिस्टल बॉल रखना शुभ माना गया है। Vastu के अनुसार, यह उपाय अपनाने से घर में धन-संपदा में वृद्धि होती है। इसके साथ ही शुभता घर आने की मान्यता है।
Tags:    

Similar News

-->