Vastu Tips : मनी प्लांट को चोरी करके घर में लगाना सही है या गलत यहाँ जाने

Update: 2024-07-07 10:59 GMT
Vastu Tips वास्तु टिप्स : वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को काफी शुभ माना जाता है। बहुत से लोग अपने घरों में मनी प्लांट के पौधे लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से पैसे की कमी नहीं होती और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। लेकिन घर में मनी प्लांट लगाने के लिए कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार,मनी प्लांट से जुड़े कुछ नियमों का पालन न किया जाए तो इससे आपको भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। जानते हैं कि मनी प्लांट का पौधा लगाते समय आपको किन बातों को
ध्यान में रखना जरूरी है।
कई बार आपने लोगों यह कहते हुए सुना होगा कि मनी प्लांट चोरी करके लगाना अच्छा होता है। लेकिन आपको बता दें कि चोरी करके मनी प्लांट का पौधा लगाना शुभ नहीं माना जाता है। आप इस पौधे को हमेशा खरीद कर ही लगाएं। कहा जाता है कि इस पौधे को चोरी करके लगाने से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती है।
इस दिशा में न लगाएं पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा सही दिशा में लगाना चाहिए। इस पौधो को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में ना लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा घर में नकारात्मकता आती है। इसलिए मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाएं। इस दिशा में लगाने से घर में बरकत बनी रहती है।
मनी प्लांट की लताएं जमीन में न छुएं
बता दें कि मनी प्लांट तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मनी प्लांट की लताएं जमीन को न छूएं। आप इसकी लताओं को रस्सी या किसी डंडे के सहारे ऊपर की ओर चढ़ा दें। माना जाता है कि मनी प्लांट का संबंध
मनी प्लांट को सूखने न दें
वास्तु के अनुसार, अपने घर में लगे मनी प्लांट के पौधे को कभी भी सूखने न दें। क्योंकि सूखा हुआ मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि जिन घरों में मनी प्लांट का पौधा सूख जाता है वहां पर तरक्की रुक जाती है और घर में गरीबी आती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि इस पौधे को कभी भी सूखने न दें। आप नियमित रूप से इसमें पानी देते रहें और इसकी देखभाल करते रहें।
घर के बाहर ना रखें मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर के अंदर ही रखना चाहिए। क्योंकि इस पौधे को घर के बाहर लगाना अशुभ माना जाता है। इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
दूसरों को न दें अपना मनी प्लांट का पौधा
वास्तु के अनुसार कभी भी किसी दूसरों को मनी प्लांट का पौधा नहीं देना चाहिए, चाहें वो आपका कोई कितना भी करीबी क्यों न हो। वास्तु के अनुसार दूसरों को मनी प्लांट का पौधा गिफ्ट करने से घर की बरकत चली जाती है।
Tags:    

Similar News

-->