Vastu Tips: स्वप्न में दिखे गाड़ी चोरी तो जाने क्या कहता है वास्तु

Update: 2024-07-29 08:30 GMT
Vastu Tips वास्तु टिप्स: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनसे मन को शांति मिलती है तो वहीं कुछ सपने डरावने होते हैं, जिन्हें देखकर मन विचलित हो जाता है। जो भी स्वप्न हम देखते हैं उसका कोई न कोई अर्थ अवश्य होता है। वास्तु शास्त्र में सपनों का हमारे जीवन में पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया गया है, आइए जानते हैं इनके बारे में।
Dreams में वाहन चोरी होते देखना अशुभ संकेत माना जाता है। माना जाता है कि आने वाला समय मुश्किलों भरा हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। धन हानि की संभावना बनी रहने वाली है। सपने में सोना, चांदी आदि धातुओं की चोरी होना व्यापार की दृष्टि से अशुभ माना जाता है। अगर सपने में नया मकान दिखे तो माना जाता है कि नौकरी या व्यवसाय में जल्द बड़ा बदलाव होने वाला है। सपने में यदि कोई बहुमंजिला इमारत दिखे तो यह जीवन में संपन्नता के आगमन को दर्शाता है।
यदि सपने में किसी नए शहर में प्रवेश कर रहे हों तो इसका अर्थ है कि आपकी आकांक्षाएं जल्द पूरी होने वाली हैं। अगर सपने में बंद दरवाजे वाला घर दिखे तो यह व्यवसाय में कठिन समस्याएं आने का संकेत देता है। सपने में अस्पताल और laboratoryदेखना अशुभ माना जाता है। सपने में मकान बनवा रहे हों तो यह भाग्यवर्धक माना जाता है। सपने में कुएं का पानी दिखना शुभ माना जाता है। सपने में वर्षा होते हुए देखना कार्यों में सफलता का संकेत है।
सपने का बाढ़ का पानी दिखाई देना अशुभ माना जाता है। यदि आप सपने में नदी का पानी देखते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि जल्द ही आपकी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं। अगर बुरे सपने देखने की वजह से नींद खुल जाए तो फिर से सो जाना चाहिए। बुरे स्वप्न का प्रभाव दूर करने के लिए नियमित रूप से सूर्यदेव की आराधना करें। सूर्यदेव को रोजना अर्घ्य दें। घर में हवन करने के बाद दोषों से मुक्ति पाई जा सकती है।
Tags:    

Similar News

Lord Shaligram कौन
-->