Vastu Tips घर में हो रही हैं परेशानियां तो आज ही बदल लें घड़ी की दिशा

Update: 2024-08-20 10:52 GMT
Vastu Tips ज्योतिष न्यूज़ : वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और उसके रख रखाव की दिशा आदि के बारे में बताया गया है जिसका पालन करना लाभकारी माना जाता है।
 वास्तुशास्त्र के अनुसार घड़ी को घर ही सही दिशा और स्थान पर रखना लाभकारी होता है इससे आर्थिक स्थिति में सुधार और परेशानियों में कमी आती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा घड़ी से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
 घड़ी से जुड़े वास्तु नियम—
वास्तुशास्त्र के अनुसार घड़ी को उत्तर, पश्चिम और पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है लेकिन भूलकर भी घड़ी को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इसे अशुभ माना गया है मान्यता है कि दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अगर आप उत्तर पूर्व दिशा में घड़ी लगाते है तो इससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है और परेशानियां दूर रहती हैं।
 वास्तु की मानें तो कभी भी घर के प्रवेश द्वार के उपर घड़ी नहीं लगाना चाहिए। इसे अशुभ माना गया है। इसके अलावा जिस जगह पर आप सोते हैं उस जगह के उपर या पलंग के उपर भी घड़ी नहीं लाना चाहिए। इससे अशुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। भूलकर भी बंद घड़ी को घर में न लगाएं। ऐसा करने से अशुभता आती है साथ ही परेशानियां बढ़ सकती है।
Tags:    

Similar News

-->