जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आजकल लोग वास्तु शास्त्र को बहुत तवज्जो देने लगे हैं। घर बनवाते समय या ऑफिस बनवाते समय लोग वास्तु पर ध्यान जरूर है। इसके लिए कई बार लोग विशेषज्ञों की सलाह भी ले लेते हैं। हालांकि, इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है कि ऐसा सही में होता है या नहीं। लेकिन लोगों ने इसकी मान्यताएं बनाई हुई हैं। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको वास्तु के कुछ उपायों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें अपनाने से वास्‍तु के सारे दोष दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

1. चाहें आपके घर में कैसा भी दोष क्यों न हो उससे मुक्ति पाने के लिए आपको घर के मुख्य द्वार पर रोली से स्वास्तिक बना देना चाहिए। यह चिन्ह सौभाग्य लाता है। वहीं, शाम के समय घर की दलीज पर न‍ियम‍ित रूप से दीपक जलाना चाहिए।
2. घर के मुख्य द्वार पर सूरजमुखी के फूलों की फोटो लगानी चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में मौजूद नेगिटिविटी खत्म हो जाती है। साथ ही सुख-समृद्धि का वास भी होता है। घर का जो कोण नैऋत्य हो उसे कभी भी अंधकार में नहीं रखना चाहिए।
3. शाम के समय घर के वायव्य दिशा में रोशनी कर देनी चाहिए। इससे नकारात्मकता में बढ़त्तरी होती है। यह उत्तर और पश्चिम के बीच की दिशा होती है। इस दिशा का तत्व वायु होता है। यहां पर शाम के समय रोशनी रखनी चाहिए।
4. अगर घर के किसी कोने में वास्तु दोष है जहां बिना तोड़-फोड़ किए ही दोष दूर किया जा सकता है तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में जलभरा कोई भी मिट्टी का पात्र रख दें। इससे घर के सभी दोष खत्म हो जाते हैं। घर का सभी फालतू सामान भी बाहर कर दें।


Tags: