कई बार हमारी जिंदगी में काफी परेशानी भर जाती हैं और हम यह भी नहीं जानते कि इसकी शुरुआत हुई कहां से है। लाइफ में अचानक से ही तनाव बढ़ जाता है और तो और आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है। कई बार हमारे घर के वास्तु दोष के चलते भी यह सब होता है। वास्तु के अनुसार, व्यक्ति क‍िचन में रखी कुछ वस्‍तुओं के जर‍िए इन परेशानियों से निजात पा सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसे कौन-सी वस्तुएं हैं जो वास्तु के अनुसार अहम होती हैं।

1. किचन में सबसे अहम होता है गैस चूल्हा। वास्तु के अनुसार, जब भी गैस चूल्हा रखें तो उसे ऐसी जगह रखें कि जहां से खाना खाते समय आसानी से देखा जा सकेगा। इससे लाइफ का स्ट्रेस दूर होता है।
2. वास्तु के अनुसार, किचन में माइक्रोवेव रखते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि उसे हमेशा दक्षिण-पश्चिम द‍िशा में ही रखें। इससे जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। ऐसा करने से घर के सदस्यों की सेहत ठीक रहती है।
3. वास्तु के अनुसार, फ्रिज को भूलकर भी दक्षिण द‍िशा में न रखें। अगर ऐसा किया जाए तो फ्रिज में रखी वस्‍तुओं का प्रयोग करने से सेहत पर प्रत‍िकूल प्रभाव पड़ता है। यह अग्नि की दिशा है। ऐसा करने से तापमान फ्रिज के ठंडे तापमान से मेल नहीं खाता। यह नकारात्मक प्रभाव डालता है।
4. वास्तु के अनुसार, अगर किचन में वास्‍तुदोष है तो पंचरत्न को तांबे के एक कलश में डाल कर ईशान्य कोण यानी उत्तर-पूर्व के कोने में रख दें। ऐसा करने से माना जाता है कि वास्तुदोष खत्म हो जाता है।
5. नया किचन बनवाते समय ध्यान रखें कि इसे आग्नेय कोण में ही बनवाएं। किचन में काले रंग के पत्थर न लगवाएं। अगर किचन में माखन खाते हुए कान्हा की तस्वीर लगाई जाए तो व्यक्ति धन-धान्‍य से परिपूर्ण रहता है।


Tags: