वास्तु टिप्स: घर के आग्नेय कोण को इस रंग से करवाएं पेंट, बदल जाएगा भाग्य

Update: 2022-12-15 02:30 GMT
वास्तु टिप्स: घर के आग्नेय कोण को इस रंग से करवाएं पेंट, बदल जाएगा भाग्य
  • whatsapp icon

घर की दीवारों में अगर रंग भर दिया जाए तो उसमें एक जान सी आ जाती है। खिलखिलाती दीवारों को देखकर हर किसी का दिल खिल उठता है। लेकिन घर की हर दिशा की दीवार का रंग का चुनाव वास्तु के मुताबिक करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इनका अलग-अलग अर्थ बताया गया है। तो वास्तुशास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें आग्नेय कोण में विभिन्न रंगों के इस्तेमाल की।

आग्नेय कोण का तत्व काष्ठ यानि लकड़ी है। इसका संबंध व्यापार और विकास से है। शरीर में इस दिशा का प्रभाव नितम्ब पर पड़ता है। अगर आपके नितम्बों में कोई कष्ट है तो आग्नेय कोण के वास्तु सुधार और सही रंग पर ध्यान देना चाहिए। इस दिशा का नैसर्गिक रंग, हरा है। इस दिशा में हरा रंग करवाने से इस दिशा संबंधी तत्वों के सही परिणाम प्राप्त होते हैं।

गर्मी के महीनों की शुरुआत में इस दिशा में रंग करवाना सबसे अच्छा रहता है। आग्नेय कोण का सहायक तत्व वायु है, जो अग्नि को जलने में मदद करता है। सामान्यतया इस कोने में रसोईघर या ड्राइंगरूम बनाने की व्यवस्था करनी चाहिए। परिवार की बड़ी बेटी का संबंध घर की इसी दिशा से है।


Tags:    

Similar News