Vastu Tips : इन दिशाओं में न रखना चाहिए कूड़ा-कचरा, होगा आर्थिक नुकसान

Update: 2024-09-05 07:50 GMT
Vastu Tips ज्योतिष न्यूज़: वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करते हैं इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और उसके रख रखाव के बारे में बताया गया है। वास्तु अनुसार घर में कूड़ा रखने की सही दिशाओं के बारे में भी बताया गया है। वास्तु की मानें तो घर की कुछ दिशाओं में भूलकर भी कूड़ा या कचरा नहीं रखना चाहिए वरना धन हानि के साथ ही बड़े नुकसान होने की भी संभावना बढ़ जाती है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
 इन दिशाओं में न रखें कूड़ा कचरा—
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी कूड़ा कचरा नहीं रखना चाहिए। इसे अशुभ माना गया है। इस दिशा में कूड़ा रखने से सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और जीवन में नकारात्मकता बढ़ जाती है। इसके अलावा उत्तर पूर्व दिशा में भी कचरा नहीं रखना चाहिए।
 इस दिशा में कूड़ा कचरा रखने से वि​त्तीय समस्याएं, मानसिक तनाव और सेहत संबंधी परेशानियां होने का भय अधिक रहता है। इसके साथ ही दक्षिण पूर्व दिशा में भी कूड़ा कचरा नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में अगर कूड़ा कचरा रखा जाए तो आर्थिक परेशानियों व धन हानि का सामना करना पड़ सकता है इसके अलावा परिवार में तनाव भी बना रहता है।
 वास्तु अनुसार उत्तर दिशा को भी कूड़ा कचरा रखने के लिए अच्छा नहीं माना जाता है मान्यता है कि इस दिशा में अगर कोई कचरा आदि रखता है तो उसे धन और करियर में वृद्धि नहीं होती है और जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस दिशा को हमेशा ही साफ सुथरा रखना उचित होता है। दषिण पश्चिम में कूड़ा आदि रखने से परिवार की एकता खत्म हो जाती है और यहां रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Tags:    

Similar News

-->