घर में जरूर लगाएं ये एक पौधा, बरसने लगेगा पैसा, हो जाएंगे मालामाल

Update: 2022-12-08 03:24 GMT

 आज कल आपको अधिकतर घरों में मनी प्लांट लगा हुआ दिख जाएगा। जहां कुछ लोग मनी प्लांट को घर के इंडोर में लगाते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे बाहर गार्डन में या फिर बालकनी में लगाना पसंद करते हैं। यूं तो घर को और खूबसूरत बनाने के लिए लोग मनी प्लांट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु दोष से बचने के लिए भी अपने घर में मनी प्लांट लगा सकते हैं? ऐसे में आइए वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मनी प्लांट के पौधे के बारे में।

घर में साज-सज्जा के लिए बहुत से पेड़ पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन कुछ पेड़-पौधे साज-सज्जा के साथ-साथ घर में सुख-समृद्धि की दृष्टि से भी अच्छे होते हैं। ऐसा ही एक मनी प्लांट का पौधा भी है। अधिकतर घरों में आपने यह पौधा देखा होगा। लताओं वाला यह पौधा हरे रंग का होता है। घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और धन की आवक बढ़ती है।

वास्तु के साथ-साथ इंटीरियर की दृष्टि से भी मनी प्लांट का पौधा काफी अच्छा होता है। मनी प्लांट से न सिर्फ धन की बढ़ोतरी होती है बल्कि रिश्तों में भी मधुरता आती है। इसे आप घर के अंदर या बाहर कहीं भी लगा सकते हैं। इसे आप चाहें तो गमले में लगा सकते हैं, नहीं तो बोतल में भी लगा सकते हैं। आप मनी प्लांट को घर के आग्नेय दिशा में लगा सकते हैं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और नकारात्मकता दूर हो जाती है। साथ ही इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है और पैसों की कमी कभी नहीं होती।


Tags:    

Similar News

-->