Vastu Tips: इस पौधा लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, आएगी धन की कमी

Update: 2024-07-19 18:52 GMT
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, घर में हरे भरे पौधे लगाने से सकारात्मकता आती है साथ ही आप ऊर्जावान महसूस करते हैं। कुछ लोगों को घर के साथ-साथ ऑफिस में अपनी टेबल पर भी हरेभरे पौधे रखना काफी पसंद होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर और ऑफिस में बांस का पौधा लगाना काफी फायदेमंज रहता है। बांस का पौधा व्यक्ति के जीवन से आर्थिक संकट को दूर करता है। बास का पौधा व्यक्ति की सोई किस्मत को चमकाने का काम करता है। हालांकि, इसे सही दिशा में लगाना बेहद जरुरी है। अगर ये पौधा सही दिशा में नहीं लगाया जाए तो आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। तो आइए जानते हैं बांस का पौधा लगाने की सही स्थिति।
– वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप घर या Office में बांस का पौधा लगाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे अच्छी दिशा पूरब है। यदि आप इस दिशा में बांस का पौधा लगाते हैं तो घर में सुख शांति बनी रहती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।
– इस पौधे को कभी भी खिड़की के पास नहीं रखना चाहिए। क्योंकि, धूप में ये पौधा खराब हो सकता है। जिसका असर आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर भी देखने को मिल सकता है।
– वास्तु के मुताबिक जो बांस के पौधे 2 से 3 फीट की ऊंचाई तक बढ़ते हैं वह पौधा शुभ होते हैं। दफ्तर में बांस का पौधा लगाने से वातावरण को अच्छा रहता है ही साथ ही आपके पास नकारात्मकता भी नहीं फटकती।
– वास्तु शास्त्र के अनुसार, बांस के पौधे को लेकर कई मान्यताएं भी हैं। कहा जाता है की बांस का पौधा लगाने से बीमारियां दूर होती है और व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही कहा जाता है की बांस का पौधा बेडरुम में लगाने से married life जीवन सुखी और मधुरता से भरा रहता और पती पत्नी का रिश्ता पहले से भी कही ज्यादा मजबूत होता है।
Tags:    

Similar News

-->