Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद इन चीजों का भूलकर भी न करें दान

Update: 2024-07-12 12:51 GMT
Vastu Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी कोई दुख न आए। खासतौर पर उसके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहे लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि बहुत मेहनत करने के बाद भी हमें तंगी का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हम ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे हमारे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आने लग जाती है और सकारात्मक ऊर्जा की कमी हो जाती है। जैसे, वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको शाम के समय कुछ चीजें दान करने से बचना चाहिए। आइए, जानते हैं कौन-सी हैं वे चीजें।
नमक दान करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है​
वास्तु शास्त्र कहता है कि शाम को नमक दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। negative energy घर में रहने से घर में गृह क्लेश बढ़ता है और घर के लोगों से सम्बध खराब होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम को नमक दान से नकारात्मक ऊर्जा प्रबल हो जाती है, जिससे तरक्की और समृद्धि में बाधा उत्पन्न होती है।
​प्याज-लहसुन का दान करने से सम्बध होते हैं खराब​
वास्तु के हिसाब से, लहसुन और प्याज तामसिक भोजन माने जाते हैं और उनका संबंध केतु ग्रह से है। शाम को प्याज और लहसुन दान करने से केतु ग्रह का नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। इससे आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। शाम के समय प्याज-लहसुन दान करने से केतु का दुष्प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ने लगता है और उसके रिश्ते खराब होने लगते हैं।
​शाम को हल्दी दान से कमजोर होता है गुरु​
हल्दी का दान बिल्कुल भी न करें। शाम को हल्दी दान करने से बृहस्पति ग्रह कमजोर हो सकता है। हल्दी को बृहस्पति का कारक माना जाता है और सूर्यास्त के बाद इसका दान आपके कुंडली में बृहस्पति को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। शाम के समय दान देने से कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर हो जाता है, इसलिए सूर्यास्त के बाद हल्दी का दान देने से बचना चाहिए।
​शाम को दूध दान से नहीं बरसती देवी लक्ष्मी की कृपा​​
दूध का दान सूर्यास्त के समय शुभ नहीं माना जाता। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध का सम्बध चंद्रमा से है और सूर्यास्त के समय सूर्य कमजोर होता है। जब चंद्रमा कमजोर होता है, तो घर में सुख-शांति नहीं रहती और मन भी अशांत हो जाता है। दूध को लक्ष्मी और विष्णु से भी जोड़ा जाता है। शाम को दूध दान करने से माता लक्ष्मी नाराज होती है।
​शाम को न करें पैसों का दान​
शाम के समय आपको पैसों का दान भी नहीं करना चाहिए। सूर्यास्त के समय मां लक्ष्मी घर आती हैं। Vastu Tips के अनुसार अगर आप इस समय किसी को पैसे देते हैं, तो मां लक्ष्मी उनके घर चली जाती हैं। सूर्यास्त के समय मां लक्ष्मी घर आती हैं। ऐसे में अगर आप दूसरों को पैसे देंगे, तो मां लक्ष्मी उनके घर चली जाती हैं।
Tags:    

Similar News

-->