Vastu Tips: सुबह उठते ही भूलकर भी न करे ये काम

Update: 2024-07-19 10:44 GMT
Vastu Tips: अक्सर सुना होगी की सुबह जल्दी उठने से भाग्य आपका साथ देता है। लेकिन, कई बार जल्दी उठने के बाद भी आपने लोगों को ये कहते सुना होगी की आज का दिन कुछ अच्छा नहीं बीता या फिर मेहनत करने के बाद भी उसका फल नहीं मिला। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे साथ हो रही ऐसी परिस्थितियों के पीछे हमारी गलतियां भी होती हैं। आइए तो जानते हैं सुबह उठकर कौन से काम नहीं करने चाहिए। जिससे आपका भाग्य दुर्भाग्य में बदल सकता है।
सुबह उठते ही ना करें ये काम
सुबह के समय हम सभी ऊर्जा से भरपूर होता हैं। दिन की शुरुआत यदि सकारात्मकता के साथ हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। लेकिन सुबह के समय यदि आप वास्तु से जुड़ी कुछ गलतियां कर दें तो आपका दिन बुरा गुजर सकता है।
सुबह उठते ही इस काम से बचें
अधिकतर लोगों की आदत होती है की वह सबसे पहले उठते ही आईने देखते हैं, लेकिन हमें ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब हम सुबह उठते हैं तो हमारे शरीर में 
negative  
ऊर्जा का प्रभाव होता है। इसका सबसे ज्यादा असर हमारे चेहरे पर ही होता है। यदि हम उठते ही आईना देखेंगे तो वह ऊर्जा हमारे अंदर फिर से प्रवेश कर जाएगी। इसलिए सुबह उठते ही सबसे पहले मुंह धोए और फिर आईना देखें।
सुबह उठते ही न देखें जूठे बर्तन
सुबह उठते ही जूठे बर्तनों को नहीं देखना चाहिए। इसलिए कहा जाता है कि रात में किचन को साफ करके ही सोना चाहिए। सुबह उठते ही जूठे बर्तन देखने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कम हो जाता है। सुबह के लिए जूठे बर्तन ना छोड़े रात में ही उन्हें साफ करके सोए।
सुबह उठते ही न देखें परछाई
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही हमें अपनी या किसी और की परछाई नहीं देखने चाहिए। अगर सुबह उठते ही आप सूर्य के दर्शन करने के लिए निकले हैं और पश्चिम दिशा में आ अपनी परछाई देख लेते है जबकि सूर्य पूरब से निकलता है। तो इसे वास्तु के अनुसार ठीक नहीं माना गया है। वास्तु के मुताबिक ये राहु का संकेत कहा जाता है।
बंद घड़ी न देखे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही कभी भी बंद घड़ी को नहीं देखना चाहिए। दरअसल, घड़ी का चलते रहना ही शुभ माना जाता है। बंद घड़ी बुरा समय का संकेत देती है। अगर आप सुबह उठते ही बंद घड़ी देखते हैं तो हो सकता है आपका किसी से झगड़ा हो जाए और आपका पूरा दिन खराब हो जाए।
भूलकर भी न देखें हिंसक जानवरों की तस्वीर
अधिकतर घरों में जानवरों की तस्वीर देखने को मिलती है। लेकिन, Morning उठते ही ऐसी तस्वीरें बिल्कुल भी न देखें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ऐसी तस्वीरें देखने से हो सकता है की आपका पूरा दिन विवाद सुलझाने में ही निकल जाए।
Tags:    

Similar News

-->