Vastu Shastra: घर में लगाए विष्णु प्रिया ये पौधे, नहीं रुकेगी धन वृद्धि

Update: 2024-07-19 10:10 GMT
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधों के बारे में जानकारी दी गई है जिन्हें अपने घर में लगाने से positive energy के साथ सफलता भी मिलने लगती है। इन पौधों का हमारे जीवन पर गहरा असर होता है। तो आज हम आपको एक ऐसा ही पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे लगाने से आपको हर जगह से सफलता के संदेश प्राप्त होने लगेंगे। इस पौधे का नाम है अपराजिता। संस्कृत में इस पौधे के विष्णुप्रिया, विष्णुकांता, गिरिकर्णी, अश्वखुरा कहते हैं।
अपराजिता दो रंग का है तो है पहला सफेद और दूसरा नीले रंग का। अपराजिता एक बेल होती है। इसे धन बेल भी कहा जाता है। मान्यता है कि जैसे जैसे अपराजिता की बेल बढ़ती है वैसे वैसे धन, खुशहाली और संपन्नता बढ़ती है। तो आइए जानते हैं नीली अपराजिता और सफेद अपराजिता के फायदे।
धन आकर्षित करता है अपराजिता
सफेद रंग का पौधा धनलक्ष्मी को आकर्षित करता है। अपराजिता का पौधा घर में लगाने से व्यक्ति पर किसी प्रकार का संकट आने की संभावनाएं कम हो जाती है। इसे घर में लगाने से सुख शांति बनी रहती है और धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती है।
नीति अपराजिता के फायदे
नीलि अपराजिता को लोग सुंदरता बढ़ाने के लिए अपना बगीचे में लगाते हैं। यह पौधा भी धन लक्ष्मी को आकर्षित करता है। इसके अलावा घर में नीली अपराजिता लगाने से परिवार के लोगों में बुद्धि तेजी होती है। साथ ही ऐसी मान्यता भी है कि अगर इसका फूल भगवान विष्णु को चढ़ाया जाए तो परिवार की कभी भी पराजित नहीं होती है। इसके अलावा नीलि अपराजिता के फूल शनिदेव को अर्पित करने से शनि की साढ़ेसाती या महादशा के कारण मिल रहे कष्टों से राहत मिल जाती है।
इस दिशा में लगाएं ये Belvastu के अनुसार, इस बेल को घर की उत्तर दिशा में लगाना फायदेमंद रहते हैं। ऐसा करने से ये शुभ परिणाम देती है और घर में भी खुशहाली बनी रहती है। हालांकि, इस इस बेल को कभी भी पश्चिम या दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए।
Tags:    

Similar News

-->