Vastu Shastra: मनी प्लांट लगाते समय न रखे ये बाते

Update: 2024-07-20 10:52 GMT
Vastu Tips: ज्यादातर घरों में आपको मनी प्लांट का पौधा दिख जाएगा लेकिन ज्यादा जानकारी ना होने की वजह से इसका फायदा बहुत कम लोगों को ही मिल पाता है। मनी प्लांट का फायदा लेने के लिए उसका सही दिशा में होना बहुत जरूरी है क्योंकि दिशाओं से मिलने वाली ऊर्जा से ही यह घर में सुख समृद्धि लाता है। मनी प्लांट का संबंध भौतिक सुख सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह से है, जो धन, भोग-विलास, सुख-संपदा, ऐश्वर्य आदि चीजों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के फायदे बताते हुए उसको किस दिशा में लगाया जाए यह भी बताया गया है। घर में मनी प्लांट होने से जीवन में 
Positive 
ऊर्जा बढ़ती है और धन धान्य की कमी नहीं होती। अगर गलत दिशा में इस पौधे को लगाया जाए तो कई नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं किस तरह से मनी प्लांट का आप फायदा उठा सकते हैं...
इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट
मनी प्लांट के पौधे को घर के दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना गया है। इस दिशा के स्वामी प्रथम पूज्य भगवान गणेश और प्रतिनिधि स्वयं शुक्र देव हैं। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से गणेशजी सभी विघ्न को दूर करते हैं और शुक्र ग्रह सुख-संपदा और संपत्ति को बढ़ाते हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि मनी प्लांट के पौधे को घर के अंदर ही दक्षिण पूर्ण दिशा में लगाएं। घर के बाहर भूलकर भी इस पौधे को ना लगाएं।
इसलिए लगाएं मनी प्लांट
अगर घर में आपके कोई कच्ची जमीन नहीं है तो मनी प्लांट का पौधा अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि कच्ची जमीन के कारक ग्रह शुक्र हैं। आजकल घर कच्ची जमीन नहीं होती है, घर पूरी तरह पक्के होते हैं इसलिए घर में शुक्र स्थापित नहीं हो पाते हैं। इसलिए घर में शुक्र को स्थापित करने के लिए मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहिए, ताकि घर की उन्नति हो और सुख-समृद्धि बढ़े।
इस दिशा में ना लगाएं मनी प्लांट
अगर 
money plant
 के पौधे को सही दिशा में ना लगाया जाए तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मनी प्लांट के पौधे को कभी भी उत्तर-पूर्व की दिशा यानी ईशान कोण में नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने अशुभ माना गया है। क्योंकि उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं और शुक्र व बृहस्पति में शत्रुवत संबंध हैं इसलिए शुक्र ग्रह के पौधे को कभी भी ईशान दिशा में लगाने पर हमेशा नुकसान ही होता है।
दूसरों को ना दें मनी प्लांट
मनी प्लांट के पौधे को हमेशा खरीदकर ही घर पर लगाना चाहिए। दूसरों के यहां से इस पौधे को लगाना सही नहीं माना जाता है। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि अपने घर के मनी प्लांट के पौधे को दूसरों के घर उगाने के लिए नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है और परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम खत्म होने लगता है।
मनी प्लांट की बेल का रखें इस तरह ध्यान
मनी प्लांट के बेल की पत्ती अगर सूख रही हैं तो उनको तुरंत हटा दें और यह भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल जमीन को ना छूए बल्कि बीच में एक डंडा या रस्सी से बांधकर ऊपर की तरफ कर दें। ऊपर की ओर बढ़ती हुई बेल ही धन समृद्धि दायक होती है और नौकरी व कारोबार में उन्नति लाती है। मनी प्लांट की बेल अगर जमीन पर है तो समृद्धि में बाधक बनती है और धन संबंधित समस्या का सामना करना पड़ता है।
इस तरह से ना लगाएं मनी प्लांट
मनी प्लांट का पौधा कार्यस्थल पर अगर लगा रहे हैं तो वास्तु शास्त्र में इसके भी नियम बताए गए हैं। आप इस पौधे को कांच की हरी या नीले रंग की बोतल में ही रखें, यह चीजें धन को आकर्षित करती हैं और तरक्की के मार्ग बनाते हैं। मनी प्लांट के पौधे को सीधी धूप से दूर ही रखें और घर के बाहर खिड़कियों पर सजावट के लिए ना लगाएं। ऐसा करने से विकास में अड़चन आती है और लोगों की नजर लगाने का भी डर रहता है। वास्तु के अनुसार, सूखा हुई मनी प्लांट घर में केवल दुर्भाग्य ही लाता है।
मनी प्लांट के पास ना हों इन ग्रहों के पौधे
मनी प्लांट का पौधा कभी दूसरों को ना दें, ऐसा करने से शुक्र ग्रह नाराज हो जाते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि money plant के पौधे के पास कभी भी शुक्र के शत्रु ग्रह जैसे सूर्य, मंगल या चंद्रमा के पौधे नहीं होने चाहिए। ऐसा करने से मनी प्लांट के पौधे का फायदा नहीं मिल पाएगा। साथ ही शुक्र देव के नाराज होने पर कई तरह की परेशानियां भी होने लगती हैं।
Tags:    

Similar News

-->