Vastu Niyam: खाना खाने के बाद उसी थाली में हाथ धोना पढ़ सकता है भारी

Update: 2024-07-18 10:49 GMT
Vastu Niyam: आपने अपने आसपास ऐसे कई लोगों को देखा होगा, जो खाना खाने के बाद उसी थाली में हाथ धो देते हैं। ऐसा करने की सबसे बड़ी वजह आलस्य को माना जाता है लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आपके जीवन में negative energy का वास होने लग जाता है। वहीं, धीरे-धीरे आपको ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जहां आपके पैसे ज्यादा खर्च होने लगते हैं। व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आइए, जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन के नियमों से जुड़ीं खास बातें।
​माता अन्नापूर्णा हो जाती हैं नाराज
वास्तु शास्त्र नियम के अनुसार खाना खाने के बाद उसी थाली में हाथ धोने से माता अन्नापूर्णा नाराज हो जाती हैं। इससे आपको खाना खाने के बाद कुछ रोगों का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं, आपकी इस आदत की वजह से माता लक्ष्मी भी आपके घर में निवास नहीं करती। इस कारण से कभी भी खाना खाने के बाद उसी थाली में हाथ न धोएं।
​बिस्तर पर बैठकर न खाएं खाना
ज्यादातर लोग बिस्तर पर बैठकर खाना खाना पसंद करते हैं। आप भी अगर ऐसे ही लोगों में शामिल हैं, तो अपनी इस आदत को आज से ही बदल लें क्योंकि वास्तु शस्त्र के नियम के अनुसार जिस बिस्तर पर सोते हैं, उस पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का जीवन में वास होता है। आप कई रोगों का शिकार हो सकते हैं। साथ ही इससे आर्थिक मंदी का सामना भी करना पड़ सकता है।
​एक साथ न परोसें तीन रोटियां
वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार थाली में कभी भी एक साथ तीन रोटियां न परोसें। ऐसा करना भी भोजन के नियमों के अनुसार सही नहीं माना जाता है। आपको अगर एक साथ थाली में कई चीजें परोसने की आदत है, तो आपको दो रोटी परोसनी चाहिए। वहीं, रोटियों को चावल के ऊपर रखें। इससे माता अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती है।
​थाली को अच्छी तरह साफ करके ही परोसें खाना
थाली में खाना परोसते समय आपको ध्यान देना चाहिए कि थाली में पानी की बूंदें न हो। ऐसा करने से आपके जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए आपको थाली में खाना परोसते समय थाली को अच्छी तरह कपड़े से साफ करके ही इसमें खाना परोसना चाहिए।
​थाली में न छोड़ें खाना
कई लोगों की यह आदत भी होती है कि उन्हें जितना खाना खाना होता है, वे खा लेते हैं लेकिन इसके बाद थाली में खाना छोड़ देते हैं। इस खाने की थाली वे किचन सिंक में भी रख देते हैं। जिस पर बार-बार पानी गिरता रहता है और खाने का अपमान होता है। Vaastu Shaastra के अनुसार इस आदत की वजह से आप कई रोगों का शिकार हो सकते हैं। साथ ही माता लक्ष्मी आपसे रूठ जाती हैं। भोजन के नियम के अनुसार थाली में जूठा खाना बच जाए, तो इसे अलग कटोरी में निकालकर पशु-पक्षियों के लिए रख दें।
Tags:    

Similar News

-->