Vaishakh Month 2021 : कल से वैशाख माह शुरू, इन कार्यों को करने से होती है शुभ फल की प्राप्ति

हिंदू पंचांग के दूसरे माह को वैशाख के नाम से जाता है।

Update: 2021-04-27 13:57 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: हिंदू पंचांग के दूसरे माह को वैशाख के नाम से जाता है। इस साल 28 मई यानी कल से वैशाख महीने की शुरुआत होने जा रही है। वैशाख का महीना 28 अप्रैल, 2021 से 26 मई तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मा जी ने इस महीने को सभी महीनों में श्रेष्ठ कहा है। इस माह में स्नान- दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। इस महीने में कुछ विशेष कार्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

प्यासे लोगों को जल पिलाएं
प्यासे लोगों को जल पिलाना पुण्य का काम होता है। वैशाख के माह में प्यासे लोगों को जल पिलाने का महत्व और भी अधिक होता है। इस माह में गर्मी अपने चरम पर होती है। जिस वजह से जल पिलाने का महत्व अधिक होता है। इस माह में प्यासे को पानी जरूर पिलाएं। आप अपने घर, दुकान के बाहर प्याऊ भी लगवा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में प्याऊ लगाने वाले व्यक्ति को बैकुंठ धाम में स्थान प्राप्त होता है।
पंखा दान करें
इस महीने में जरूरतमंद लोगों को पंखा दान करने से भी विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस माह में पंखा दान करने वाले व्यक्ति के सभी पाप कट जाते हैं।
अन्न दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अन्न दान करने का भी बहुत अधिक महत्व होता है। कहा भी जाता है कि इस संसार में अन्न दान के समान कोई और दान नहीं है। इस महीने में जरूरतमंद लोगों को अन्न दान जरूर करें।
पादुका या जूते- चप्पल का दान करें
इस माह में जरूरतमंद लोगों को पादुका या जूते- चप्पल का दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से सभी तरह के दुख- दर्द से छुटकारा मिलता है।


Tags:    

Similar News

-->